WWE में मिस्टीरियो फैमिली का एक और धमाका, बेटे के बाद अब बेटी मचाने आ रही है तहलका

WWE दिग्गज को लेकर बढ़िया खबर सामने आ रही है. उनकी बेटी का बहुत जल्द कंपनी में डेब्यू होने वाला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके जरिए बड़े संकेत मिल रहे हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

(Photo: WWE.com)

WWE Legend Daughter: WWE का इतिहास काफी लंबा रहा है. दिग्गजों ने कंपनी को आगे बढ़ाने में हमेशा सहयोग दिया. अब नई जनरेशन आ गई है. मौजूदा रोस्टर में कई युवा रेसलर्स अपना जलवा दिखा रहे हैं. आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो के बारे में आप सभी जानते हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. उन्होंने अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को WWE में सेट कर दिया. डॉमिनिक पिछले कुछ सालों से बढ़िया काम कर रहे हैं. अब रे की बेटी का भी बहुत जल्द डेब्यू होने वाला है. कुछ तस्वीरों के जरिए इस बात की पुष्टि हो गई है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो की बेटी को लेकर अपडेट

रे मिस्टीरियो की बेटी आल्या के बारे में रेसलिंग फैंस को अच्छे से पता होगा. वो WWE टीवी पर कई बार नज़र आ चुकी हैं. वो कुछ मजेदार कहानियों में भी शामिल रही हैं. 2020 में बड़ी मैथ्यूज के साथ उनकी एक रोमांटिक कहानी दिखाई गई थई. 2010 में भी उन्हें एक सैगमेंट में दिखाया गया था. आल्या परफॉर्मेंस सेंटर में लंबे समय से ट्रेनिंग ले रही हैं. वो अब डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक केक दिख रहा है. केक के ऊपर आल्या के नए रेसलिंग गियर में उनका छोटा मॉडल बना हुआ है. उस पर लिखा है कि फ्लोरिडा में जल्द ही 619 लगने वाला है. NXT में अब बहुत जल्द आल्या को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो की चल रही हैं अलग-अलग कहानी

रे मिस्टीरियो अभी भी WWE में एक्टिव हैं. वो Raw में परफॉर्म कर रहे हैं. रुसेव और ईथन पेज के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में रे को पेज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. उधर डॉमिनिक मिस्टीरियो की राइवलरी डेनहाउजेन के साथ चल रही है. हाउजेन ने कुछ हफ्ते पहले डॉमिनिक के दोस्त जेडी मैकडॉना को हराया था. मिस्टीरियो और डेनहाउजेन का मैच समरस्लैम 2026 में तय किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ