100 दिन, 0 टाइटल डिफेंस! WWE की इस खूबसूरत हसीना के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
WWE वुमेंस डिवीजन में लिव मॉर्गन का बहुत बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों में उन्हें तगड़ा पुश भी दिया गया है. बतौर चैंपियन इस बार उन्होंने अपने सौ दिन पूरे कर लिए हैं. हालांकि, उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Liv Morgan: WWE द्वारा पिछले कुछ सालोंं वुमेंस डिवीजन को खूब बढ़ावा दिया गया है. NXT से भी मेन रोस्टर में कई महिलाएं आई हैं. लिव मॉर्गन ने अभी तक अपने काम से बहुत वाहवाही लूटी है. उन्हें समय-समय पर पुश दिया गया है. जजमेंट डे में रहकर उन्हें बढ़िया सफलता मिली है. हालांकि, इस बार उन्होंने अपने एक्शन से निराश किया है. एक तरह से कहा जाए तो उनकी खराब बुकिंग भी हुई है. कहीं ना कहीं उनकी असफलता के पीछे ट्रिपल एच का हाथ है. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन कब बनीं चैंपियन?
2 / 6लिव मॉर्गन ने इस साल की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद अप्रैल में उन्होंने स्टेफनी वकेर को टक्कर दी. मॉर्गन ने वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. मॉर्गन को अब बतौर चैंपियन 100 दिन हो गए हैं. (Photo: WWE.com)
0 टाइटल डिफेंस
3 / 6लिव मॉर्गन का ये टाइटल रन शर्मनाक रहा है. अभी तक उन्होंने एक बार भी अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है. पिछले 100 दिनों से बस वो टाइम पास कर रही है. उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. कहीं ना कहीं इसे WWE की खराब बुकिंग भी कहा जाएगा. इतना ही नहीं मॉर्गन को कोई विरोधी तक नहीं मिला है. (Photo: WWE.com)
मॉर्गन ने दिया बयान
4 / 6लिव मॉर्गन ने सीजे पैरी के साथ अपने टाइटल रन का जिक्र किया. उन्होंने 100 दिन में टाइटल डिफेंड ना करने की वजह बताई. मॉर्गन ने कहा, "चैंपियन के रूप में मेरा 100वां दिन. टाइटल बचाने के लिए एक दिन भी नहीं लड़ा. मैं इतनी आइकॉनिक हूं कि मुझे अपना टाइटल बचाने की कोई जरूरत नहीं है".
समरस्लैम 2026 में होगा बड़ा मैच
5 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाली हैं. उनका सामना इयो स्काई के साथ होगा. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
टाइटल रन का हो सकता है अंत
6 / 6समरस्लैम 2026 में लिव मॉर्गन के टाइटल रन का अंत हो सकता है. कंपनी द्वारा इयो स्काई को पुश दिया जा सकता है. पिछले साल स्काई ने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया था. उनके ऊपर ट्रिपल एच बहुत भरोसा करते हैं. फैंस भी चाहेंगे कि इस बार स्काई की जीत हो. (Photo: WWE.com)