'Roman Reigns अटेंशन के भूखे हैं', WWE किंग की इस हरकत पर आगबबूला हुआ दिग्गज, गंभीर आरोप लगाकर चौंकाया

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. हाल ही में वो व्हाइट हाउस में हुए एक इवेंट में गए थे. उनके वहां जाने से विवाद हो गया है. अब एक दिग्गज ने भी उनके ऊपर जमकर निशाना साधा है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पूरी दुनिया की नजरें उनके ऊपर रहती हैं. मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी उनके पास है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. खैर रेंस के ऊपर निशाना साधने वालों की कमी भी नहीं है. हाल ही में एक दिग्गज ने उन्हें लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ बस अटेंशन पाने के भूखे हैं. उन्होंने इस बार बड़ी बात कही है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ने क्या कहा?

रोमन रेंस WWE के एक ब्रांड हैं. हाल ही में वो व्हाइट हाउस में हुए UFC Freedom 250 में शामिल हुए थे. उनके वहां जाने से काफी विवाद हुआ था. कई लोगों ने इस राजनीति के रूप में जोड़ा था. दिग्गज जिम कॉर्नेट ने भी रेंस के व्हाइट हाउस जाने पर प्रतिक्रिय दी है. Drive-Thru पॉडकास्ट पर बात करते हुए कॉर्नेट ने रेंस की कड़ी आलोचना की. उन्होंने रेंस को ध्यान खींचने के लिए भूखा इंसान कहा. दिग्गज ने कहा, “रोमन रेंस सऊदी अरब जाएंगे. वो व्हाइट हाउस जाएंगे. वो वहां जाएंगे जहां उन्हें पैस दिए जाएंगे. रेंस अटेंशन के भूखे हैं. वो व्हाइट हाउस जाने से मना भी कर सकते थे. अब हमें पता चल गया है कि वो कैसे इंशान हैं. रोमन की सोच खराब है. वो हमेशा सवालों के घेरे में रहेंगे”.

विज्ञापन

रेसलमेनिया के बाद किया रोमन रेंस ने जबरदस्त काम

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराया था. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है. वो लगातार टीवी पर भी आए हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली में उन्होंने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. रेंस ने एक बार फिर ब्लडलाइन की स्टोरी शुरू कर दी है. उनके साथ द उसोज़ और जेकब फाटू आ गए हैं. हालांकि, अभी तक उसोज़ और फाटू की केमिस्ट्री सही नहीं रही है. अब देखना होगा कि रेंस का टाइटल रन आगे कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ