Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw का किया बेड़ागर्क! इन 5 गलतियों से तोड़ा फैंस का दिल
WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का आयोजन लंदन में हुआ. कंपनी ने कुछ बडे़ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. शो ठीक रहा. इसके बावजूद कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं. फैंस इन चीजों से जरूर निराश हुए होंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Raw Big Mistakes: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा. शो की शुरुआत में ओबा फेमी और जे उसो का सैगमेंट देखने को मिला. वहीं मेन इवेंट में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ. कंपनी को दो नए चैंपियन भी मिले. इसके अलावा जिमी उसो और एलए नाइट भी एक्शन में दिखाई दिए. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल काम किया. इसके बावजूद इवेंट में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रेड ब्रांड में कीं. (Photo: WWE.com)
जे उसो और ओबा फेमी के बीच ब्रॉल
2 / 6जे उसो और ओबा फेमी के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच नाइट ऑफ चैंपियंस में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. Raw में दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे को हराने का दावा भी किया. अगर इनके बीच तगड़ा ब्रॉल होता तो और मजा आता. ट्रिपल एच की ये बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)
लायरा वैल्किरिया-बेली को चैंपियन ना बनाना
3 / 6ब्री बैला और पेज ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप लायरा वैल्किरिया और बेली के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में बैला और पेज ने जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया. लायरा ने इसके बाद बेली के ऊपर हील टर्न लिया. कहीं ना कहीं ये गलत बुकिंग थी. बेली और लायरा को चैंपियन बनाकर बड़ा मौका देना चाहिए था. दोनों लंबे समय से साथ में काम कर रही हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस का ना आना
4 / 6रोमन रेंस अगर रेड ब्रांड के शो में आते तो लंदन के दर्शक खुश हो जाते. ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग करनी चाहिए थी. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती देखने को मिली. रोमन रेसलमेनिया 42 के बाद से टीवी पर लगातार बने हुए हैं. उनका नाइट ऑफ चैंपियंस से पहले रेड ब्रांड में आना बनता था. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन को कमजोर दिखाना
5 / 6लिव मॉर्गन और इयो स्काई का सैगमेंट देखने को मिला. दोनों के बीच क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच होगा. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ और अंत में स्काई के दबदबा देखने को मिला. बतौर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन मॉर्गन को कमजोर नहीं दिखाना चाहिए थी. इससे उन्हें नुकसान हो सकता है. कहीं ना कहीं ये बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू के कैरेक्टर को आगे ना बढ़ाना
6 / 6जेकब फाटू कुछ हफ्ते पहले तक बहुत ही खतरनाक लग रहे थे. जब से वो ब्लडलाइन में आए हैं तब से ज्यादा प्रभाव उनका देखने को नहीं मिल रहा है. इस हफ्ते वो जिमी उसो के मैच में भी नहीं आए. उन्हें आकर सोलो सिकोआ को मारना चाहिए था. कहीं ना कहीं उनके कैरेक्टर को अब आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है. ये बड़ी गलती देखने को मिली. (Photo: WWE.com)