The Rock हुए इस WWE रेसलर के फिनिशिंग मूव के दीवाने, सबसे खतरनाक और बेस्ट बताकर की तारीफ

WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. वो हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. रॉक ने इस बार बड़ा खुलासा किया है. द ग्रेट वन ने बताया कि उन्हें किसका फिनिशिंग मूव पसंद है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

द रॉक का बयान (Photo: WWE.com)

The Rock: WWE दिग्गज द रॉक एक्शन से दूर हैं. रिंग में आए हुए भी उन्हें लंबा समय हो गया है. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, रॉक की नए प्रोडक्ट पर हमेशा नज़रे रहती हैं. वो रेसलिंग के ऊपर ध्यान देते हैं. रॉक ने इस बार बताया है कि मौजूदा समय में WWE में उन्हें सबसे अच्छा फिनिशिंग मूव किसका अच्छा लगता है. उन्होंने सैथ रॉलिंस के स्टॉम्प मूव की खूब प्रशंसा की है. वैसे रॉक हमेशा से रॉलिंस के फैन रहे हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द रॉक ने क्या कहा?

WrestleMania 40 बहुत ही शानदार रहा था. वहां पर द रॉक की सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी रही थी. नाइट-1 में रॉक और रोमन रेंस ने मिलकर रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया था. वहीं नाइट-2 में कोडी ने रोमन के टाइटल रन का अंत किया था. इस मैच में भी रॉक और रॉलिंस ने एंट्री की थी. रेंस ने दोनों दिन जबरदस्त काम कर खूब तारीफ लूटी थी. Complex को हाल ही में रॉक ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे बेस्ट फिनिशर को लेकर सवाल पूछा गया. रॉक ने कहा, “मैं कहूंगा कि सैथ रॉलिंस का स्टॉम्प. ये मेरा पसंदीदा है. मैंने इसे रेसलमेनिया में खाया था”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Triple H ने इस हफ्ते WWE Raw का किया बेड़ागर्क! इन 5 गलतियों से तोड़ा फैंस का दिल

द रॉक अंतिम बार WWE टीवी पर कब दिखे?

द रॉक का दिग्गजों की लिस्ट में नाम आता है. उन्हें देखते ही फैंस खुश हो जाते हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सीना ने रॉक के साथ मिलकर कोडी की हालत खराब कर दी थी. इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनसे बहुत खफा हैं. अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ