Triple H की खराब बुकिंग का शिकार हुए ये 5 WWE रेसलर, शानदार करियर हो गया तबाह!

WWE में ट्रिपल एच के एरा में कई स्टार्स ऐसे हैं जो काफी पीछे रहे हैं. अच्छे टैलेंट और मेहनत के बावजूद इन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया है. फैंस ने भी हमेशा इनके पुश की मांग की है. आइए आपको ऐसे ही कुछ रेसलर्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
क्या इन WWE स्टार्स का करियर हुआ खत्म?

Triple H Bad Booking: पिछले कुछ सालों में WWE में बहुत चीजें बदल गई हैं. आए दिन बदलाव हो रहे हैं. ट्रिपल एच का पूरा फोकस बिजनेस पर है. इस बीच कई रेसलर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता है. इनके पास टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है. फैंस भी इनके समर्थन में रहे हैं. शायद ये सब ट्रिपल एच को नहीं दिख रहा है. उनकी खराब बुकिंग की वजह से रेसलर्स का करियर धीरे-धीरे खराब हो रहा है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो खराब बुकिंग का शिकार हो रहे हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट2 / 6

एलए नाइट ने पिछले कुछ सालों में बहुत मेहनत की है. वो फैंस के चहेते रहे हैं. इस हिसाब से देखा जाए, तो मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी चाहिए थे. इस चीज की मांंग फैंस भी कर चुके हैं. शायद ट्रिपल एच को उनका टैलेंट नहीं दिख रहा है. नाइट की खराब बुकिंग द गेम ने की है. कहीं ना कहीं अब उनका करियर खराब हो रहा है.

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा3 / 6

WWE में एक टाइम पर शिंस्के नाकामुरा को फ्यूचर स्टार कहा जा रहा था. नाकामुरा ने अपना टैलेंट भी दिखाया. उनका रिंग में एक्शन तगड़ा रहता है. अब नाकामुरा टीवी पर बहुत कम दिखाई देते हैं. इसका कारण ट्रिपल एच की खराब बुकिंग है. नाकामुरा का करियर अब शायद ही संवर पाएगा क्योंकि वो अंतिम मोड़ पर हैं.

ओमोस

ओमोस4 / 6

ओमोस की कद-काठी को देखते हुए विंस मैकमैहन ने उन्हें खूब आगे बढ़ाया था. ओमोस ने अच्छे काम से खुद को साबित भी किया. ट्रिपल एच के एरा में ओमोस की बहुत ही घटिया बुकिंग की गई है. एक साल से ज्यादा समय हो गया है और वो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. ओमोस का करियर भी खराब हो गया है.

विज्ञापन

ग्रेसन वॉलर

ग्रेसन वॉलर5 / 6

ग्रेसन वॉलर भी पिछले कुछ सालों से मेन रोस्टर में टाइमपास ही कर रहे हैं. उनके पास वर्ल्ड चैंपियन बनकर तगड़ा बिजनेस देने की पूरी क्षमता है. ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग उनकी की है. ना ही उन्हें बड़ा पुश दिया गया. उनके प्रोमो भी काफी तगड़े रहते हैं. एक तरह से कहा जाए तो वॉलर के उभरते करियर को द गेम ने नीचे गिरा दिया है.

बेली

बेली6 / 6

विंस मैकमैहन के एरा में बेली का वुमेंस डिवीजन में तगड़ा नाम था. पिछले कुछ सालों में उनका कैरेक्टर ही किसी को समझ नहीं आया है. खासतौर पर 2025 तो उनके लिए बेकार रहा है. इसका कारण सिर्फ और सिर्फ ट्रिपल एच की खराब बुकिंग हैं. बेली का ऊपर उठ पाना भी अब काफी मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन