5 WWE स्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar का रिटायरमेंट मैच नहीं होना चाहिए, क्या Triple H करेंगे ड्रीम मैच रद्द?

WWE में ब्रॉक लैसनर ने दोबारा वापसी कर ली है. ओबा फेमी के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. अब पता चल गया है कि अभी वो रिटायर नहीं हुए हैं. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनके साथ कंपनी ने उनका रिटायरमेंट मैच बुक नहीं करना चाहिए. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर की दोबारा वापसी

Brock Lesnar Return: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट से पवापसी कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने पिछले महीने रेसलमेनिया में अपने दस्ताने और जूते उतारकर फैंस का अभिवादन किया है. लैसनर ने अपनी राइवलरी ओबा फेमी के साथ ही जारी रखी है. उन्होंने रेड ब्रांड में फेमी को चार एफ-5 लगाकर धराशाई कर दिया. दोनों के बीच क्लैश इन इटली में मैच होने वाला है. खैर अब ये क्लियर हो गया है कि लैसनर अभी रिटायर नहीं हुए हैं. लैसनर शायद अगस्त में होने वाले समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ लैसनर का रिटायरमेंट मैच नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 6

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी हमेशा से जोरदार रही है दोनों के बीच पांच से अधिक मुकाबले हो चुके हैं. रेंस अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. उनकी सफलता के पीछे लैसनर का बड़ा रोल रहा. लैसनर का रिटायरमेंट मैच रेंस के साथ नहीं होना चाहिए. अब फैंस शायद इनके मुकाबले को पसंद नहीं करेंगे. इससे किसी को फायदा भी नहीं होगा.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस3 / 6

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर भी कट्टर दुश्मन हैं. इनके बीच भी तगड़े मुकाबले हो चुके हैं. रॉलिंस को भी अब आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है. रेसलिंग वर्ल्ड में उनका नाम गूंजता है. लैसनर का रॉलिंस के साथ भी रिटायरमेंट मैच नहीं होना चाहिए. अगर ट्रिपल एच इस मैच के बारे में सोच रहे हैं, तो वो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स4 / 6

2023 में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच भी तगड़ी राइवलरी रही थी. दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए थे. कोडी ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. अब उन्होंने रेसलिंग वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बना ली है. कोडी के साथ भी लैसनर का रिटायरमेंट मैच नहीं होना चाहिए. फैंस इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर5 / 6

ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के बीच 2020 में दुश्मनी रही थी. मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर ही अपने करियर में पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. मैकइंटायर अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. उन्हें भी किसी परिचय की जरूरत नहीं है. मैकइंटायर के साथ भी लैसनर का रिटायरमेंट मैच नहीं होना चाहिए.

गुंथर

गुंथर6 / 6

गुंथर का नाम इस लिस्ट में देखकर कई लोग चौंक गए होंगे. गुंथर अभी तक गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. मौजूदा समय में वो सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. अब उन्हें भी आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है. इस लिहाज से देखा जाए तो उनका भी लैसनर के साथ रिटायरमेंट मैच नहीं बनता है. उनकी जगह किसी यंग स्टार को मौका दिया जा सकता है. ट्रिपल एच को ड्रीम मैच इस ड्रीम मैच को रद्द करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन