---विज्ञापन---

WWE

WrestleMania 43 में कौन होगा Roman Reigns का विरोधी? WWE ने दिए बड़े संकेत

WWE Raw में इस हफ्ते बैकस्टेज सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का आमना-सामना हुआ. इसके जरिए कंपनी दोनोंं के बीच राइवलरी के संकेत दे दिए हैं. आगे जाकर रेंस और रॉलिंस का बड़ा मुकाबला तय किया जा सकता है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: May 5, 2026 14:58
रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns vs Seth Rollins: WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी काफी पुरानी रही है. 2012 में दोनों ने द शील्ड ग्रुप के जरिए मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. 2014 में ये ग्रुप टूट गया था. रेंस और रॉलिंस अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. ये दोनों एक-दूसरे से खूब नफरत भी करते हैं. 2026 के रेसलमेनिया में दोनों के बीच सिंगल मैच शायद होने वाला था, लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. रॉलिंस की इंजरी की वजह से प्लान बदल दिया गया. खैर WWE ने एक बार फिर रॉलिंस और रेंस की दुश्मनी की नींव रख दी है.

WWE Raw में हुआ आमना-सामना

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच तनाव फिर से बढ़ने लग गया है. दोनों शील्ड भाइयों का Raw में इस हफ्ते आमना-सामना हुआ. बैकलैश 2026 का आयोजन 9 मई को होने वाला है. वहां पर रोमन अपने टाइटल को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस इस हफ्ते Raw में फाटू को सबक सिखाने के मूड से आए. शुरुआत में बैकस्टेज उनका सैगमेंट हुआ. उन्होंने कहा कि फाटू कहां है. एंट्री से पहले एडम पीयर्स ने रेंस से कहा कि फाटू शो में मौजूद नहीं हैं. रेंस वहीं पर रूक गए थे. अचानक वहां पर उनकी मुलाकात सैथ रॉलिंस से हुई. दोनों ने एक-दूसरे को घूरकर देखा. रॉलिंस ने रेंस से कहा कि तुम मेरे रास्ते पर हो. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले साल रेसलमेनिया 43 में रॉलिंस और रोमन का मैच हो सकता है. Raw में हुए सैगमेंट से अब इनका मैच आगे जाकर पक्का लग रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Roman Reigns पर ‘जानलेवा’ हमला, चैंपियन की शर्मनाक हार, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?

---विज्ञापन---

WWE Backlash 2026 में सैथ रॉलिंस का होगा बड़ा मैच

Backlash 2026 में सैथ रॉलिंस का भी बड़ा मैच होने वाला है. उनकी टक्कर युवा ब्रॉन ब्रेकर के साथ होगी. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. अभी तक ब्रेकर का दबदबा देखने को मिला है. ब्रेकर ने स्पीयर से उनकी हालत खराब की है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी ब्रेकर ने रॉलिंस को दो स्पीयर लगाए. खैर अब देखना होगा कि Backlash 2026 में किसकी जीत होगी.

ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 में John Cena की वापसी…ये 5 चौंकाने वाली चीजें कर फैंस के उड़ा सकते हैं होश

First published on: May 05, 2026 02:58 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.