WWE Backlash 2026 में John Cena की वापसी...ये 5 चौंकाने वाली चीजें कर फैंस के उड़ा सकते हैं होश
WWE Backlash 2026 बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि वहां पर जॉन सीना भी एंट्री करेंगे. उन्हें लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. सीना वहां पर कुछ बड़ी चीजें कर फैंस के होश उड़ा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

John Cena Return: WWE में Backlash 2026 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. फैंस को 9 मई को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. पांच मैचों का ऐलान किया गया है. रोमन रेंस भी वहां पर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. सबसे बड़ी बात है कि जॉन सीना भी Backlash 2026 में एंट्री करने वाले हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका कदम क्या होगा. यहां हम पांच चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो Backlash 2026 में सीना कर सकते हैं.
क्या जॉन सीना लड़ेंगे मैच?
2 / 6वैसे तो जॉन सीना कह चुके हैं कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे, लेकिन रेसलिंग में कुछ भी हो सकता है. Backlash 2026 में डैनहाउजेन अपने मिस्ट्री पार्टनर के साथ द मिज़ और किट विल्सन का सामना करेंगे. हो सकता है कि डैनहाउजेन के मिस्ट्री पार्टनर सीना बन जाएं. वो मुकाबला लड़ सकते हैं.
शो के होस्ट बन सकते हैं
3 / 6हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में जॉन सीना ने होस्ट की भूमिका निभाई थी. दोनों दिन वो बीच-बीच में नज़र आए. उनके कुछ खास सैगमेंट भी हुए. ऐसा ही WWE Backlash 2026 में भी दिख सकता है. सीना वहां पर होस्ट बनकर फैंस को चौंका सकते हैं.
ब्रॉक लैसनर के अंतिम मैच कै ऐलान
4 / 6आप सभी जानते हैं कि जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के संबंध काफी अच्छे हैं. लैसनर ने हाल ही में रेसलमेनिया में अपने जूते और दस्ताने उतारकर संकेत दिए कि वो रिटायर हो रहे हैं. उन्हें लेकर संशय बना हुआ है. WWE Backlash 2026 में लैसनर के अंतिम मैच का ऐलान सीना द्वारा किया जा सकता है.
मैच में दखलअंदाजी
5 / 6रेसलमेनिया 42 में जॉन सीना का डैनहाउजेन के साथ सैगमेंट हुआ था. इनके बीच अच्छा रिलेशन है. WWE Backlash 2026 में डैनहाउजेन के होने वाले मैच में सीना की दखलअंदाजी हो सकती है. वो उनकी मदद कर सकते हैं. इसके जरिए हाउजेन को पुश मिलेगा क्योंकि उनका पीएलई डेब्यू होने वाला है.
हॉल ऑफ फेम में शामिल
6 / 6द अंडरटेकर ने बड़े शो में आकर स्टेफनी मैकमैहन और एजे स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की थी. WWE Backlash 2026 में भी ऐसा हो सकता है. सीना के साथ वहां पर टेकर आ सकते हैं. टेकर अगले साल सऊदी अरब में सीना को हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने का ऐलान कर सकते हैं.