4 साल बाद WWE हॉल ऑफ फेमर ने धमाकेदार वापसी का किया ऐलान! 2026 के इस बड़े मैच में मिल सकता है सरप्राइज

WWE में बैला ट्विंस का बहुत बड़ा नाम है. निकी बैला और ब्री बैला ने साथ काम करते हुए कंपनी के बिजनेस को खूब आगे बढ़ाया. निकी मौजूदा समय में इन-रिंग एक्शन में एक्टिव हैं. अब ब्री बैला ने भी वापसी को लेकर खास बयान दिया है.

WWE

WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

The Bella Twins: WWE में निकी बैला के लिए 2025 बढ़िया रहा. ज्यादातर वो रिंग में एक्टिव रहीं. उन्हें बड़े मैचों में भी शामिल किया गया. मौजूदा समय में वो यंग स्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं. खैर अब उनकी जुड़वा बहन और 42 साल की ब्री बैला को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है. उन्होंने भी WWE में अपनी वापसी की हुंकार भर दी है. किसी बड़े मौके पर चार साल बाद हॉल ऑफ फेमर की एंट्री रिंग में हो सकती है. उम्मीद के मुताबिक 31 जनवरी को होने वाले विमेंस रॉयल रंबल मैच में वो वापस आ सकती हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्री बैला ने क्या कहा?

निकी बैला के आने के बाद से ही फैंस ब्री बैला की वापसी के कयास लगा रहे हैं. बैला ट्विंस को रिंग में देखने का हर किसी का सपना होता है. दोनों ने विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में अपना बहुत योगदान दिया है. ब्री अंतिम बार 2022 के विमेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आई थीं. ब्री और निकी को कंपनी ने 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था.

विज्ञापन

Adrian Hernandez को हाल में बैला ट्विंस ने अपना इंटरव्यू दिया. ब्री ने वहां पर कहा कि वो फैंस की मांग को पूरा करेंगी. उन्होंने सभी को मांग को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया. ब्री ने कहा,”अच्छी ठीक हो आप लगे रहो. अगर वो आपको जोर से सुन लेंगे, तो फिर आप इसे बिल्ड करेंगे और लोग आएंगे. कुछ इस तरह की बात है. इसका मतलब है कि मैं आऊंगी. आगे जाकर देखते हैं.”

विज्ञापन

निकी बैला का लगा झटका

निकी बैला की राइवलरी इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर के साथ चल रही है. सर्वाइवर सीरीज में दोनों के बीच टाइटल के लिए मैच हुआ था. वहां पर वकेर ने बैला को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इसके बाद Raw के लेटेस्ट एपिसोड में वकेर ने निकी और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ चैंपियनशिप दांव पर लगाई. वहां पर भी वकेर की जीत हुई. बैला इस बार भी टाइटल जीतने में नाकाम रहीं. अब देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ