रिंग में दिखेगा WWE दिग्गज AJ Styles के बेटे का जलवा, ब्लॉकबस्टर डेब्यू को लेकर रेसलिंग जगत में बढ़ी हलचल

WWE स्टार एजे स्टाइल्स ने कुछ महीने पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. अब उनके बेटे का इन-रिंग डेब्यू होने वाला है. सभी इसके लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि ये कारनामा कब होगा.

WWE

एजे स्टाइल्स को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Hall of Famer AJ Styles: रेसलिंग की दुनिया में एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है. 2016 के बाद WWE में भी उन्होंने जबरदस्त काम किया. अब वो रिटायर हो चुके हैं. इस साल रॉयल रंबल में उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. उन्हें गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. खैर एक बड़ी खबर अब स्टाइल्स से जुड़ी हुई सामने आ रही है. उनके बेटे का इन-रिंग डेब्यू होने वाला है. इसका ऑफिशियल ऐलान हो गया है. इसका मतलब साफ है कि बहुत जल्द स्टाइल्स के बेटे की WWE में भी एंट्री हो जाएगी.

विज्ञापन

WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स के बेटे को लेकर जानकारी

Squared Circle Action प्रमोशन ने घोषणा की है कि एजे स्टाइल्स के बेटे एवरी स्टाइल्स 26 जून को रॉयस्टन, जॉर्जिया के रॉयस्टन डोम में एस्टन मार्टिन के खिलाफ इन-रिंग डेब्यू करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि स्टाइल्स अपने बेटे के समर्थन में वहां पर मौजूद रहेंगे. पोस्ट के अनुसार, “एवरी स्टाइल्स रॉयस्टन में अपना प्रो-रेसलिंग डेब्यू करेंगे. हॉल ऑफ फेमर एजे स्टाइल्स भी उनके साथ होंगे. उनका मुकाबला एस्टन मार्टिन के साथ बुक किया गया है. आपको इस चीज को छोड़ना नहीं चाहिए”. स्टाइल्स के लिए ये खुशी का पल है क्योंकि उनके बेटे के डेब्यू होने वाला है. वो उम्मीद करेंगे कि उनका बेटा भी उनकी तरह ही बड़ा नाम बनाए. स्टाइल्स के बेटे का बहुत जल्द WWE में भी डेब्यू हो सकता है. इस बात की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स को दिया गया बड़ा सम्मान

एजे स्टाइल्स ने अपना आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. वहां पर शर्त था कि अगर स्टाइल्स हार जाएंगे तो वो रिटायरमेंट ले लेंगे. स्टाइल्स और गुंथर के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. अंत में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ वो रिटायर भी हो गए. WWE ने उन्हें 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया. अंडरटेकर ने इस बात का ऐलान किया था. उस समय स्टाइल्स और उनका परिवार भावुक हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ