WWE के 7 मौजूदा चैंपियन जिनके टाइटल रन पर Triple H ने फेरा पानी, खराब बुकिंग ने बिगाड़ दिया सारा खेल

WWE में मौजूदा समय में कई मजेदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. युवा स्टार्स को आगे बढ़ाया जा रहा है. फैंस को सरप्राइज भी मिल रहे हैं. हालांकि, कुछ चैंपियंस ऐसे भी हैं जिनका टाइटल रन काफी खराब चल रहा है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Triple Bad Booking: WWE रेसलमेनिया 42 के बाद से कंपनी ने अभी तक दो इवेंट कराए हैं. बैकलैश और क्लैश इन इटली को काफ सफलता मिली. बहुत जल्द नाइट ऑफ चैंपियंस भी होने वाला है. पिछले कुछ महीनों में फैंस को नए चैंपियन भी देखने को मिले हैं. इनमें से कुछ ने बढ़िया काम किया है. इन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट और वीकली शो में टाइटल दांव पर लगाया है. WWE में मौजूदा समय में कुछ चैंपियंस ऐसे भी हैं जिनका टाइटल रन काफी खराब चल रहा है. ट्रिपल एच ने खराब बुकिंग से टाइटल रन पर पानी फेर दिया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव  मॉर्गन2 / 6

लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी. उन्हें बतौर चैंपियन 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं. हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने अभी तक एक बार भी टाइटल डिफेंड नहीं किया है. उनकी बहुत ही खराब बुकिंग अभी तक रही है. ट्रिपल एच ने उनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर

ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

हाल ही में लोगन पॉल चोट के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर को बनाया गया. ऑस्टिन थ्योरी के पास भी टाइटल है. इनका टाइटल रन भी कुछ खास नहीं चल रहा है. ऐसा लगता है कि हफ्ते दर हफ्ते इन्हें खींचा जा रहा है. इनके टाइटल रन पर भी ट्रिपल एच ने पानी फेर दिया है. (Photo: WWE.com)

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स4 / 6

ट्रिक विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में सैमी ज़ेन को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से विलियम्स का टाइटल रन भी ज्यादा खास नहीं रहा है. उनसे फैंस ने बहुत उम्मीद की थी, लेकिन सफलता नहीं पाई. एक तरह से कहा जाए तो ट्रिपल एच ने उनकी काफी कमजोर बुकिंग की है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्री बैला और पेज

ब्री बैला और पेज5 / 6

ब्री बैला और पेज ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से इन दोनों का टाइटल रन दमदार नहीं रहा है. दोनों का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. इसके बावजूद इनके काम की तारीफ बहुत कम हुई है. ट्रिपल एच ने दोनों के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है. (Photo: WWE.com)

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन 6 / 6

टिफनी स्ट्रेटन  का पिछले साल वुमेंस चैंपियनशिप रन शानदार रहा था. कुछ महीने पहले उन्होंने वुमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से बतौर चैंपियन उनका दबदबा देखने को नहीं मिला है. टिफनी की बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की गई है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन