भारत में बदल गई WWE SmackDown की टाइमिंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

WWE SmackDown के शो में इस हफ्ते खूब मजा आएगा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारत में इस शो के टाइमिंग में बदलाव हो गया है. जानिए इसकी शुरुआत और अंत कब होगा?

WWE

WWE SmackDown में हुआ बदलाव

WWE SmackDown: 2026 का पहला WWE SmackDown का एपिसोड शानदार होने वाला है. 2 जनवरी (भारत में 3 जनवरी) को आयोजित होने वाले शो में बड़े मुकाबले होंगे. कंपनी ने पहले ही इनका ऐलान कर दिया था. ट्रिपल एच ने तगड़े सरप्राइज जरूर प्लान किए होंगे. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. शो में रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप भी शुरू होगा. खैर भारत में आने वाले इस शो की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कब खत्म होगा WWE SmackDown का शो?

आप जानते हैं कि WWE में लगातार बदलाव हो रहे हैं. 2025 की शुरुआत में WWE ने SmackDown तीन घंटे का कर दिया था. 2025 के बीच में इसमें बदलाव कर फिर से दो घंटे का कर दिया गया. कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया कि 2026 की शुरुआत से ब्लू ब्रांड के शो तीन घंटे के होंगे. SmackDown का आगामी एपिसोड न्यूयॉर्क के बफेलो स्थित कीबैंक सेंटर से लाइव आएगा. भारत में 3 जनवरी शनिवार सुबह 5.30 बजे से शो का प्रसारण होगा. पहले इवेंट 7.30 बजे खत्म हो जाता था, लेकिन अब एक घंटे और ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा. अब ब्लू ब्रांड का एपिसोड 9.30 बजे खत्म होगा. आपको बता दें भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण Netflix पर होता है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होंगे बड़े मुकाबले

WWE SmackDown के लिए कंपनी ने बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. जेड कार्गिल का मुकाबला मीचीन के साथ तय किया गया है. वहीं रिया रिप्ली, इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला ओस्का, कायरी सेन, लैश लीजेंड और नाया जैक्स के साथ होगा. इस 8 विमेन टैग टीम मुकाबले में तगड़ा बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा डेमियन प्रीस्ट की टक्कर एलिस्टर ब्लैक से होगी. इनके बीच एंबुलेंस मैच होने वाला है. कोडी रोड्स भी शो में आकर चार चांद लगाएंगे. ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 के पहले WWE SmackDown में क्या-क्या होगा? एंबुलेंस मैच में फेमस स्टार्स मचाएंगे तबाही

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ