Triple H को माफ नहीं करेंगे WWE फैंस! WrestleMania के बाद इन 6 स्टार्स को नौकरी से हटाकर की बड़ी गलती

WWE WrestleMania 42 के बाद ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर के चौदह स्टार्स को रिलीज कर दिया है. इस फैसले से पूरी दुनिया चौंक गई है. आइए आपको बताते हैं कि किन रेसलर्स को निकाल कर द गेम ने बड़ी गलती कर दी है.

WWE
1 / 6
ट्रिपल एच ने इन स्टार्स को क्यों निकाला?

WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. इसके बाद Raw और SmackDown के एपिसोड में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. खैर SmackDown से पहले एक बड़ी खबर सामने आई. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने बीस से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज कर दिया, जिनमें ज्यादातर मेन रोस्टर स्टार्स शामिल थे. कुछ ऐसे भी थे जो मौजूदा समय में स्टोरीलाइन में मौजूद थे. इनका रिलीज किया जाना किसी को समझ नहीं आया. यहां हम मेन रोस्टर के छह बड़े स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें निकाल कर द गेम ने बड़ी गलती की है.

विज्ञापन

कायरी सेन

कायरी सेन2 / 6

कायरी सेन को रिलीज कर ट्रिपल एच ने बड़ी गलती की है. वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. उन्हें वापस लाए जाने की मांग उठ गई है. कायरी अभी ओस्का के साथ स्टोरीलाइन में थी. पिछले एक साल से वो लगातार काम कर रही थीं. कहीं ना कहीं उन्हें नहीं निकाला जाना चाहिए था.

विज्ञापन

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा3 / 6

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा पति-पत्नी हैं. दोनों कुछ महीने पहले ही साथ आए थे. इनके काम की तारीफ भी हो रही थी. ब्लैक ने पिछले साल अप्रैल में ही WWE में दोबारा वापसी की थी. इन दोनों को भी रिलीज कर ट्रिपल एच ने बड़ी गलती की है. दोनों मिलकर आगे कंपनी को अच्छा बिजनेस दे सकते थे.

अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज4 / 6

अपोलो क्रूज इंजरी की वजह से लंबे समय से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. क्रूज ने अभी तक कंपनी में बढ़िया काम किया था. उन्होंने तगड़े मुकाबले लड़े. यूएस चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की थी. उन्हें भी रिलीज नहीं किया जाना चाहिए था. कहीं ना कहीं ये एक बड़ी गलती है.

विज्ञापन

सैंटोस इस्कोबार

सैंटोस इस्कोबार5 / 6

सैंटोस इस्कोबार की बुकिंग अच्छी नहीं की गई. अगर उनका बिल्डअप सही रहता तो वो कंपनी के बड़े स्टार बन सकते थे. उन्होंने रिंग में अपनी प्रतिभा भी दिखाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस्कोबार को भी ट्रिपल एच ने नहीं निकालना चाहिए था.

अंकल हाउडी

अंकल हाउडी6 / 6

फैंस को अंकल हाउडी और उनके ग्रुप वायट सिक्स से बहुत उम्मीदें थीं. खासकर हाउडी के काम को सभी देखना चाहते थे. कंपनी ने उनके ग्रुप को ही निकाल दिया. ट्रिपल एच को उन्हें रिलीज नहीं करना चाहिए था. हाउडी को सिंगल स्टार के रूप में पुश दिया जा सकता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन