WWE ने Brock Lesnar को हराने वाले रेसलर के धांसू मैच का किया ऐलान, फेमस स्टार्स के ऊपर मंडराया खतरा!

WWE SmackDown का आगामी एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने पहले से ही एक खतरनाक मैच का ऐलान कर दिया है. इस टैग टीम मैच में खूब तोड़फोड़ होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि किन स्टार्स के बीच टक्कर होगी.

WWE

WWE ने किया बड़े मैच का ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE Tag Team Match: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार रहा. बड़े मैच शो में देखने को मिले. मेन इवेंट भी धमाकेदार रहा. ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप से हाथ धोना पड़ा. स्ट्रीट प्राफिट्स ने दोनों को हराकर टाइटल अपने नाम किया. खैर ब्रेकर और थ्योरी की हार की वजह सैथ रॉलिंस बने. रॉलिंस आकर उनका ध्यान भटकाया और थ्योरी पर हमला किया. खैर अब एक बड़े मैच का ऐलान भी हो गया है. SmackDown के आगामी एपिसोड में तगड़ा टैग टीम मैच होने वाला है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगा धांसू मैच

दरअसल वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में पहले लोगन पॉल ने दखलअंदाजी की. वो ब्रॉस नकल्स लेकर आए थे. उनसे निपटने के लिए जो हेंड्री आए. हेंड्री को देखकर पॉल बैकस्टेज भाग गए. उनके पीछे हेंड्री भी चले गए. कुछ देर बाद सैथ रॉलिंस का म्यूजिक बजा. रॉलिंस ने पीछे से आकर ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर ब्रॉस नकल्स से हमला कर दिया. इसका फायदा स्ट्रीट प्राफिट्स ने उठाया और थ्योरी को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. रॉलिंस फैंस की तरफ चले गए. ब्रॉन ब्रेकर वहां पर कुछ नहीं कर पाए. शो ऑफ एयर होने के बाद रॉलिंस ने प्रोमो दिया. उनके ऊपर थ्योरी और ब्रेकर ने हमला किया. रॉलिंस को बचाने के लिए ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी आए. अब कंपनी ने बड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. SmackDown के एपिसोड में रॉलिंस और फेमी का मुकाबला ब्रेकर और थ्योरी के साथ होगा. रॉलिंस और फेमी पहली बार टैग टीम मैच में साथ नज़र आएंगे.

विज्ञापन

WWE Night of Champions 2026 में किसकी होगी जीत?

WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच होगा. दोनों के बीच खतरनाक मैच बुक किया है. दोनों 1-1 की बराबरी पर चल रहे हैं. इनकी दुश्मनी काफी खतरनाक रही है. अब देखना होगा कि सऊदी अरब में कौन बाजी मारता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ