Roman Reigns की वजह से WWE के फेमस ग्रुप का अंत, 33 साल के रेसलर को साथियों से मिला धोखा

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े सैगमेंट और मैच हुए. एक बड़ी बात ये रही कि सोलो सिकोआ के MFT ग्रुप का अंत हो गया है. सिकोआ को इस बार बड़ा झटका लगा है. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Group Suddenly Break: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा. इसे पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया था. शो में नाइट ऑफ चैंपियंस का बिल्डअब देखने को मिला. खैर रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ को बड़ा झटका लगा है. उनका ग्रुप टूट गया है. पिछले कुछ हफ्तों से इस बात के लगातार संकेत मिल रहे थे. आखिरकार कंपनी ने चौंकाने वाला कदम सिकोआ को लेकर उठाया है. सिकोआ अब अकेले पड़ गए हैं. उनकी आगे की स्टोरी में अब मजा आने वाला है. आइए आपको बताते है कि सिकोआ के साथ क्या हुआ. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुई बड़ी घटना

पिछले हफ्ते हुई बड़ी घटना2 / 6

पिछले हफ्ते डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने टाला टोंगा और टामा टोंगा के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में सिकोआ ने दखलअंदाजी की. टाला और टामा ने इस चीज के लिए मना किया था. सोलो की वजह से इनकी ध्यान भटक गया और हार मिल गई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

बैकस्टेज हुआ सैगमेंट

बैकस्टेज हुआ सैगमेंट3 / 6

WWE SmackDown में इस हफ्ते एक सैगमेंट हुआ. टाला टोंगा और टामा टोंगा ने सोलो सिकोआ से मुलाकात की. दोनों ने कहा कि वो सोलो की लड़ाई में घसीटे जाने से परेशा हो गए हैं. हील स्टार्स ने कहा कि रोमन रेंस के प्रित सोलो का जुनून एमएफटी पर बुरा असर डाल रहा है. (Photo: WWE.com)

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 26 जून, 2026: Roman Reigns का उड़ा भद्दा मजाक, फेमस ग्रुप टूटकर हुआ चूर-चूर

सोलो सिकोआ पर लगे आरोप

सोलो सिकोआ पर लगे आरोप4 / 6

टामा टोंगा ने कहा कि अगर सोलो ने पिछले हफ्ते दखल नहीं दिया होता तो वो चैंपियन बन जाते. इसके बाद दोनों स्टार्स ने ग्रुप से अलग होने का फैसला लिया. सिकोआ ने उन्हें समझाया लेकिन वो नहीं माने. टामा और टाला ने कहा कि अब सोलो के साथ उनका रिलेशन खत्म हो गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस ने बने वजह

रोमन रेंस ने बने वजह5 / 6

सोलो सिकोआ के ग्रुप के टूटने की वजह रोमन रेंस हैं. रेंस ने पिछले कुछ हफ्तों से सिकोआ को निशाना बनाया था. उन्होंने लगातार जेकब फाटू को स्मैकडाउन में सोलो से बात करने के लिए भेजा. सिकोआ एक बार फिर रोमन और उनकी ब्लडलाइन में उलझ गए. ये चीज टाला टोंगा और टामा टोंगा को पसंद नहीं आई. (Photo: WWE.com)

एलए नाइट का नहीं मिला साथ

एलए नाइट का नहीं मिला साथ6 / 6

WWE SmackDown में एलए नाइट और सोलो सिकोआ का सैगमेंट हुआ. सिकोआ ने कहा कि वो रोमन रेंस से नफरत करते हैं. सोलो ने नाइट से हाथ मिलाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर ब्लडलाइन का अंत कर सकते हैं. हालांकि, नाइट ने सिकोआ के ऑफर को ठुकरा दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन