सऊदी अरब में होने वाले WWE Night of Champions 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद!

WWE Night of Champions 2026 बहुत जबरदस्त होने वाला है. फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी तक इसे खूब हाइप किया है. सऊदी अरब के दर्शकों को बहुत जल्द ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े मुकाबले तय किए गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर वहां पर कम्पीट नहीं करेंगे. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि चौंकाने वाले सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. खैर हम आपको Night of Champions 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कहां होगा Night of Champions 2026?

कहां होगा Night of Champions 2026?2 / 6

Night of Champions 2026 को लेकर दर्शकों और रेसलर्स में खूब उत्साह है. सऊदी अरब के रियाद में स्थित किंगडम एरीना में ये आयोजित किया जाएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. सऊदी में लगातार दूसरे साल इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?3 / 6

Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को होगा. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा. इवेंट को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?

मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?4 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. कंपनी जरूर इस मुकाबले को मेन इवेंट में कराएगी. फैंस को इस बार नया चैंपियन देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की हो सकती है एंट्री

ब्रॉक लैसनर की हो सकती है एंट्री5 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच होगा. फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. कहा जा रहा है कि फाइनल मुकाबले में लैसनर आकर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. (Photo: WWE.com)

अन्य मुकाबलों में मचेगा बवाल

अन्य मुकाबलों में मचेगा बवाल6 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच स्टील केज मैच होगा. इसके अलावा ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी. क्वीन ऑफ द रिंग के लिए इयो स्काई और लिव मॉर्गन के बीच टक्कर होगी. वहीं वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए जेड कार्गिल और टिफनी स्ट्रेटन का मैच होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन