क्या WWE से रिटायरमेंट लेने वाला है Roman Reigns का कट्टर दुश्मन? किया चौंकाने वाला 'ऐलान'

Seth Rollins on Retirement & Future: हाल ही में जॉन सीना ने अपने ऐतिहासिक WWE करियर का अंत किया. गुंथर ने उन्हें हराकर रिटायर कर दिया. अब सैथ रॉलिंस ने भी अपने रिटायरमेंट के विषय पर बात की. उन्होंने माना कि वो अपना रेसलिंग करियर खत्म करने के करीब हैं. हालांकि, उन्होंने एक ऐसी बात भी बोली, जो उनके फैंस को थोड़ी राहत देगी.

Seth Rollins on Retirement & Future

सैथ ने रिटायरमेंट पर दिया अपडेट

Seth Rollins on Retirement & Future: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत किया. 23 साल बाद वो WWE एक्शन से रिटायर हो गए और ये पल फैंस को भावुक कर गया. अब एक और बड़े सुपरस्टार ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. हाल ही में सैथ रॉलिंस से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया और उन्होंने बताया कि वो करियर की शुरुआत के मुकाबले अब अपने रिटायरमेंट के करीब हैं. हालांकि, अभी उन्होंने कोई समय और तारीख नहीं सोची है.

विज्ञापन

WWE से रिटायरमेंट के सवाल पर क्या बोले सैथ रॉलिंस?

रोमन रेंस के कट्टर दुश्मन सैथ रॉलिंस से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया. इसी बीच सैथ ने बताया कि वो अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन वो करियर का अंत करने के करीब हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मेरे पास काफी साल बचे हैं लेकिन मुझे पता है कि मैं अभी अंत के करीब हूं, या नहीं. मैं काफी बार इस विषय में सोचता हूं. मैंने 17-18 साल की उम्र में करियर शुरू किया था और अब मैं करीब 40 साल का हूं.’

विज्ञापन

सैथ ने आगे कहा, ‘मैं 60 साल की उम्र तक नहीं लडूंगा. मैं शुरू के मुकाबले अब अपने करियर के अंत के करीब हूं. मैं इस बारे में सोचता हूं. बड़ी बात ये है कि समय जा रहा है और कई ऐसी चीजें मुझे करनी हैं, जो मैंने अभी तक नहीं की और मुझे अलग तरह से योगदान देना है. मेरा आखिरी मैच या मेरा आखिरी पल अभी दूर है.’

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस को कौन करेगा रिटायर?

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने अपने WWE करियर की शुरुआत साथ में की थी. दोनों के बीच बड़ा इतिहास है और फैंस उनके बीच मैच देखना चाहते हैं. रोमन अगर सैथ को रिटायर करके शील्ड को धोखा देने का बदला लेते हैं, तो ये करियर खत्म करने का शानदार तरीका होगा. जब भी रॉलिंस रिटायर होंगे, तो एकमात्र ट्राइबल चीफ ही उनका करियर खत्म करने के लिए अच्छा विकल्प होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ