WWE रिंग में 3 बड़े धोखे जो फैंस को 2026 की शुरुआत में देखने को मिल सकते हैं

WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो सकती है. कुछ स्टार्स अपने पार्टनर को बड़ा धोखा देकर चौंका सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

इन स्टार्स को WWE में मिल सकता है धोखा

WWE Betrayals: WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होने वाली है. कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं. 5 जनवरी को Raw का एपिसोड बढ़िया बनाया जाएगा. नेटफ्लिक्स पर रेड ब्रांड के जाने की पहली सालगिरह पर बड़े मैच होंगे. इसके बाद 31 जनवरी को सऊदी अरब में रॉयल रंबल का आयोजन होगा. WWE में मौजूदा समय में कई कहानियां चल रही हैं, जहां धोखेबाजी की संभावना बहुत ज्यादा है. कुछ रेसलर्स अपने पार्टनर की पीठ पर छुरा घोंप सकते हैं. यहां हम तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो फैंस को 2026 की शुरुआत में देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन और रॉक्सन परेज

जून 2025 में लिव मॉर्गन को एक मैच के दौरान चोट लगने का कारण एक्शन से बाहर होना पड़ा. जजमेंट डे में उनकी जगह रॉक्सन परेज ने ली. यहां तक कि मॉर्गन की टैग टीम चैंपियनशिप पर भी परेज ने कब्जा जमाया. सर्वाइवर सीरीज 2025 में मॉर्गन ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. इसके बाद से जजमेंट डे ग्रुप में टेंशन बढ़ गई है. परेज के साथ काम करने के लिए मॉर्गन राजी तो हो गई हैं, लेकिन उनके इरादे सही नहीं लग रहे हैं. बहुत जल्द वो बड़े मुकाबले में परेज को धोखा देकर उन्हें जजमेंट डे से बाहर निकाल सकती हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स

पिछले दो सालों में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स ने लगातार साथ काम किया. 2025 में ऑर्टन ने कोडी की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पर भी नजरें जमाई. फैंस ऑर्टन के हील टर्न का इंतजार कर रहे हैं. सभी ऑर्टन और रोड्स की राइवलरी देखना चाहते हैं. ऑर्टन कई बार रोड्स के खिलाफ जाने के संकेत दे चुके हैं. 2026 की शुरुआत में अब द वाइपर ये काम कर सकते हैं. किसी बड़े मौके पर वो अमेरिकन नाईटमेयर को धोखा देकर उनकी हालत खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस और द उसोज़

2025 में जे उसो को WWE ने जे उसो को बढ़िया पुश दिया. कुछ महीने पहले रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो की स्टोरी भी शुरू हुई. तीनों के बीच कई मौकों पर अनबन हुई. जे ने लगातार हील टर्न के संकेत दिए. खासतौर पर उनके और जिमी उसो के बीच तनाव ज्यादा दिखा. द उसोज़ ने टैग टीम डिवीजन में वापसी कर ली है, लेकिन प्लान में कभी भी बदलाव किया जा सकता है. 2026 की शुरुआत में रोमन और जिमी को जे से बड़ा धोखा मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ