Cody Rhodes: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Clash in Paris है. 31 अगस्त को होने वाले इस शो की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. कंपनी ने पांच मुकाबले बुक किए हैं. कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड नहीं करेंगे. इसकी उम्मीद फैंस ने लगाई थी लेकिन WWE ने शायद कोई और प्लान बनाया है. SummerSlam 2025 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में कोडी के ऊपर ड्रू मैकइंटायर ने जानलेवा अटैक किया था. तब से वह WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. कहा जा रहा है कि वह इंजर्ड हैं. खैर एक WWE विश्लेषक ने Clash in Paris में कोडी और मैकइंटायर के मैच ना होने की वजह बताई है.
विज्ञापन
WWE Clash in Paris 2025 में क्यों नहीं होगा बड़ा मैच?
ड्रू मैकइंटायर ने जब कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था तब लगा कि दोनों के बीच Clash in Paris में चैंपियनशिप मैच होगा. कोडी WWE टीवी से गायब हैं. अब शो के आयोजन में ज्यादा समय भी नहीं बचा है. ऐसे में यह मैच आगे जाकर किसी इवेंट में हो सकता है. Notsam Wrestling पर सैम रॉबर्ट्स ने मैकइंटायर के हालिया प्रोमो पर विचार किया. सैम ने यह कहा कि ड्रू ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने कोडी पर अटैक क्यों किया.
विज्ञापन
सैम रॉबर्ट्स के अनुसार,”वग लगभग सब भूल चुके हैं. वह कहते हैं कि कोडी को टाइटल का आनंद लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी को बैड से उठाकर टाइटल के साथ सोना चाहिए. ड्रू ने पहले कोडी को पिन किया है. ड्रू ने कहा कि अब वह WWE चैंपियनशिप मैच में कोडी को पिन करेंगे. ड्रू ने कोडी से कहा कि जैसे ही आप वापस आओगे तो टाइटल भी मेरा हो जाएगा. तभी मैं सोच रहा था कि Clash in Paris में इनका मैच नहीं हो रहा है. मुझे नहीं लगता है कि इस मैच की घोषणा इवेंट के एक दिन पहले की जाए. मुझे लगता है कि आगे जाकर किसी बड़े पीएलई के लिए इनका मैच बचाकर रखा है”.
WWE Clash in Paris 2025 में कौन-कौन से मुकाबले होंगे?
जॉन सीना vs लोगन पॉल (सिंगल्स मैच)
रोमन रेंस vs ब्रॉन्सन रीड (सिंगल्स मैच)
रुसेव vs शेमस (Good Ol'Fashioned Donnybrook मैच)
बैकी लिंच vs निकी बैला (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
सैथ रॉलिंस vs एलए नाइट vs सीएम पंक vs जे उसो (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
Updated card for ‘CLASH IN PARIS’ this Sunday:
• Rollins v Punk v Uso v Knight (World Title) • John Cena v Logan Paul • Roman Reigns v Bronson Reed • Becky Lynch v Nikki Bella (IC Title) • Sheamus v Rusev pic.twitter.com/Ipg4TOlYLs