Roman Reigns ने फेमस WWE स्टार को ब्लडलाइन में वापस आने का दिया न्योता, मिला चौंकाने वाला जवाब

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जेकब फाटू नज़र आए. वहां पर फाटू से एक फेमस स्टार को ब्लडलाइन में वापस आने के लिए कहा. हालांकि, उन्होंने इसके लिए मना कर दिया. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

WWE

रोमन रेंस ने दिया संदेश (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. 2020 से उनका करियर शानदार रहा है. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे. उन्होंने ब्लडलाइन का निर्माण भी किया, जिसे तगड़ी सफलता मिली. रेसलमेनिया 42 में रोमन ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रेंस ने एक बार फिर नई ब्लडलाइन बना ली है. द उसोज़ और जेकब फाटू इसमें शामिल हैं. रेंस ने फाटू को दो बार हराया. इसके बाद फाटू ने उन्हें एक्नॉलेज किया. खैर रेंस अब एक और स्टार को ब्लडलाइन में शामिल करना चाहते हैं. फाटू के जरिए उन्होंने इस हफ्ते खास संदेश भेजा.

विज्ञापन

WWE SmackDown में जेकब फाटू ने दिया संदेश

रोमन रेंस ब्लडलाइन को और बड़ा करना चाहते हैं. उन्होंने जेकब फाटू को SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में भेजा. फाटू ने सोलो सिकोआ को वापस ग्रुप में शामिल होने का न्योता दिया. फाटू ने कहा कि उन्हें रोमन ने भेजा है. फाटू ने सोलो तक संदेश पहुंचाया. हालांकि, सोलो ने इस चीज के लिए इंकार कर दिया. उन्होंने रेंस के ऊपर खूब निशाना साधा और फाटू को भड़काने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि अगर रोमन चाहते हैं कि सोलो ब्लडलाइन में वापस आए तो उन्हें खुद आकर उसे ले जाना होगा. आप सभी जानते हैं कि सिकोआ ने कुछ साल पहले तक रोमन के अंडर ही काम किया है. सोलो ने बाद में ट्राइबल चीफ होने का दावा भी ठोका.

विज्ञापन

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच हुआ था मैच

2024 के रेसलमेनिया में रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए थे. इस दौरान सिकोआ ने अपनी ब्लडलाइन बनाई और खुद को ट्राइबल चीफ बताया. बाद में रेंस ने वापसी की. इसके बाद दोनों के राइवलरी देखने को मिली. 2025 की शुरुआत में दोनों के बीच मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने जीत हासिल की. द रॉक ने आकर सिकोआ को उला-फाला पहनाई. रेंस ने बताया कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ