WWE SmackDown रिजल्ट्स, 12 जून, 2026: Roman Reigns के भाई की सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री, वर्ल्ड चैंपियन को पड़ा थप्पड़

WWE SmackDown का इस हफ्ते का शो मजेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी तगड़ा मैच हुआ. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 8
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो का समापन हो गया है. फैंस को वहां पर बड़े मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. कंपनी का यूरोप दौरा अब खत्म हो गया है. यूएस में वापसी हो गई है. मेन इवेंट में इस बार तगड़ा मैच हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. शो में नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्डअप अच्छे अंदाज में किया गया. कहानियों को सही तरीके से आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट2 / 8

शार्लेट फ्लेयर, जेड कार्गिल, लायरा वैल्किरिया और सोल रुका के बीच मैच हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने जबरदस्त एक्शन दिखाया. बी-फैब और मीचीन ने दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए एलेक्सा ब्लिस और टिफनी स्ट्रेटन आईं. अंत में फ्लेयर लायरा को फिगर-4 सबमिशन लगाया और जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 8

पेज और ब्री बैला का मुकाबला Fatal Influence की फैलन हेनले और लैने रेड के साथ हुआ. इस मैच में खूब घमासान देखने को मिला. मैच में जेसी जेन ने दखलअंदाजी की. रेफरी ने उन्हें बैकस्टेज भेज दिया. इन सभी चीजों का फायदा पेज और बैला को मिला. दोनों ने मैच अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन का सैगमेंट4 / 8

सैमी ज़ेन ने फैंस को लेकर अपनी बात रखी और फिर कोडी रोड्स को चुनौती दी. कोडी भी आए. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. कोडी ने कहा कि सैमी कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाएंगे. सैमी ने कोडी को थप्पड़ मार दिया. कोडी ने भी सैमी को थप्पड़ मारा. सैमी इसके बाद चेयर लेकर आए लेकिन उनका मूड बदल गया. उन्होंने चीजें आगे नहीं बढ़ाईं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच

AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच5 / 8

रे फीनिक्स ने AAA वर्ल्ड क्रूजरवेट चैंपियनशिप एक्सिओम के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने तगडे़ एक्शन से फैंस का खूब दिल जीता. फीनिक्स ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. अंत में उन्होंने एक्सिओम को हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन की. (Photo: WWE.com)

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट6 / 8

ट्रिक विलियम्स ने अपनी तारीफ की. तुरंत ही रिकी सेंट्स और कार्मेलो हेज भी आ गए. दोनों ने विलियम्स के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच की मांग की. तीनों के बीच रिंग में ब्रॉल देखने को मिला. विलियम्स का अंत में दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 8

चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला बी-फैब और मीचीन के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने बढ़िया एक्शन दिखाया. ग्रीन और टिफनी की केमिस्ट्री शानदार रही. मैच में जेड कार्गिल ने दखलअंदाजी की. उनकी वजह से बी-फैब और मीचीन को जीत मिली. मैच के बाद कार्गिल ने टिफनी के ऊपर खतरनाक अटैक किया. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट8 / 8

मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के लिए जे उसो, एलए नाइट, फिन बैलर और रॉयस कीज के बीच मैच हुआ. इस मैच में जिमी उसो और सोलो सिकोआ भी रिंगसाइड में दिखाई दिए. सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया. नाइट, बैलर और जे ने मिलकर कीज को अनाउंस टेबल पर पटककर धराशाई किया. सिकोआ ने नाइट को समोअन स्पाइक लगाया. कीज ने नाइट को पिन किया. इससे पहले जे ने रिंग से उनके ऊपर छलांग लगा दी. जे ने नाइट को पिन किया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन