WWE ने किया वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान, Roman Reigns का पूर्व साथी बनेगा गेस्ट रेफरी

WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. फैंस को वहां पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच देखने को मिलेगा. इस हफ्ते काफी ड्रामे के बाद बड़ा फैसला लिया गया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है. फैंस को वहां पर कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच देखने को मिलेगा. इनके बीच पहले भी मुकाबला हो चुका है. हालांकि, इस बार वाला मैच काफी मजेदार होगा. एक फेमस स्टार को गुंथर ने गेस्ट रेफरी के रूप में चुना है. कहीं ना कहीं कंपनी ने इसके जरिए रोमांच पैदा कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि मामला क्या है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्लैश इन इटली में हुआ मैच

क्लैश इन इटली में हुआ मैच2 / 6

हाल ही में क्लैश इन इटली का आयोजन हुआ था. वहां पर कोडी रोड्स ने गुंथर के खिलाफ चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. दोनों के बीच मैच तगड़ा रहा. कोडी ने अंत में पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. कोडी ने जब गुंथर को पिन किया तो उनका पांव रोप के बाहर था. रेफरी इस चीज को देख नहीं पाए. इस तरह कोडी को विवादास्पद जीत मिल गई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर ने की रीमैच की मांग

गुंथर ने की रीमैच की मांग3 / 6

पिछले हफ्ते SmackDown में गुंथर काफी गुस्से में थे. उन्होंने कोडी रोड्स के खिलाफ रीमैच की मांग की. कोडी ने इसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद गुंथर ने कहा कि वो मुकाबले में शर्त रखेंगे. गुंथर ने बताया कि 12 जून को होने वाले एपिसोड में वो अपनी शर्त का खुलासा करेंगे. (Photo: WWE.com)

कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच हुई बहस

कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच हुई बहस4 / 6

कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच पिछले कुछ हफ्तों से तनाव चल रहा है. इस हफ्ते दोनों का सैगमेंट हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार तो दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ भी मार दिया. सैमी तो चेयर से भी अटैक करने वाले थे, लेकिन अंत में रूक गए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर ने उठाया फायदा

गुंथर ने उठाया फायदा5 / 6

SmackDown में गुंथर ने कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के तनाव का फायदा उठाया. उन्होंने निक एल्डिस से कहा कि अगले हफ्ते उनके रीमैच में सैमी गेस्ट रेफरी की भूमिका में रहेंगे. गुंथर ने कोडी के साथ बड़ा खेल कर दिया है. सैमी के पास अब बड़ा मौका आ गया है. वो हील बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

खतरे में कोडी रोड्स की बादशाहत

खतरे में कोडी रोड्स की बादशाहत6 / 6

कोडी रोड्स ने 6 मार्च 2026 को ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप फिर से अपने नाम की थी. उन्हें बतौर चैंपियन 90 दिन से ज्यादा हो गए हैं. अब उनकी बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है. अगले हफ्ते उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है. गुंथर नए चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन