Roman Reigns के खिलाफ WWE Clash in Italy 2026 में क्यों Jacob Fatu को शर्मनाक हार मिली? जानिए 5 कारण

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर रोमांचक मुकाबले में रेंस को जीत मिली. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से इस बार फाटू को हार का सामना करना पड़ा.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

 WWE Clash in Italy 2026: रोमन रेंस ने  WWE Clash in Italy 2026 में जेकब फाटू के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशि दांव पर लगाई. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. रेंस और फाटू ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. अंत में रेंस ने फाटू को हराकर उनके घमंड को चूर कर दिया. फाटू ने दावा किया था कि वो रेंस को सबक सिखाएंगे. अब रेंस को फाटू ने एक्नॉलेज करना पड़ेगा. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों फाटू को रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

WWE का नहीं था कोई बड़ा प्लान

WWE का नहीं था कोई बड़ा प्लान2 / 6

दरअसल रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी को देखा जाए तो WWE का कोई बड़ा प्लान नहीं था. WWE ने ये योजना बनाई ही नहीं था कि फाटू को चैंपियन बनाया जाएगा. कंपनी सिर्फ फाटू को ब्लडलाइन में शामिल करने के लिए इनकी राइवलरी कराई. इस वजह से भी Clash in Italy 2026 में फाटू की रेंस के खिलाफ हार हुई हो सकती है.

विज्ञापन

रोमन रेंस इतनी जल्दी टाइटल नहीं हारेंगे

रोमन रेंस इतनी जल्दी टाइटल नहीं हारेंगे3 / 6

रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. अप्रैल में ही उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था. इतनी जल्द रेंस को टाइटल हराने का कोई मतलब नहीं बनता है. इस बुकिंग से कंपनी को भी नुकसान होता. शायद फैंस भी गुस्सा हो जाते. ये भी एक वजह है कि WWE Clash in Italy 2026 में फाटू को हार का सामना करना पड़ा.

ब्लडलाइन का होगा विस्तार

ब्लडलाइन का होगा विस्तार4 / 6

रोमन रेंस की जीत बाद रिंगसाइड में सोलो सिकोआ अपनी MFT के साथ नज़र आए. रोमन रेंस ने उन्हें संदेश भी दिया. इससे ये पता चलता है कि कंपनी अब ब्लडलाइन का दोबारा विस्तार करना चाहती है. रेंस की टीम में शामिल होकर फाटू के लिए कोई योजना बनाई जा सकती है. इस वजह से भी WWE Clash in Italy 2026 में फाटू को हार का सामना करना पड़ा हो सकता है.

विज्ञापन

क्या जेकब फाटू डिजर्व नहीं करते हैं?

क्या जेकब फाटू डिजर्व नहीं करते हैं?5 / 6

जेकब फाटू को इतनी जल्दी वर्ल्ड चैंपियनशिप देना गलत कदम भी साबित हो सकता है. कंपनी को शायद अभी लगता है कि वो डिजर्व नहीं करते हैं. उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में और टाइम लग सकता है. शायद इस कारण से WWE Clash in Italy 2026 में उनकी हार हुई हो सकती है.

बड़े मौके पर मिल सकती है सफलता

बड़े मौके पर मिल सकती है सफलता6 / 6

जेकब फाटू फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. कंपनी अगर उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाएगी तो फिर शानदार मौका और जगह भी देखनी होगी. हो सकता है कि WWE ने किसी बड़े इवेंट में फाटू को चैंपियन बनाने के बारे में सोचा होगा. इस वजह से भी WWE Clash in Italy 2026 में उनकी हार हुई होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन