WrestleMania: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अभी बहुत समय है. हालांकि, इसकी जद्दोजहद अभी से शुरू हो गई है. 2025 खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं है. 31 जनवरी, 2026 को Royal Rumble का आयोजन होगा. वहां से फिर रोड टू WrestleMania 42 शुरू होगा. आप सभी जानते हैं कि मेगा इवेंट का आयोजन अब दो दिन का होता है. दो मेन इवेंट फैंस को देखने को मिलते हैं. WrestleMania 42 को लेकर अब एक बड़ी भविष्यवाणी की गई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE WrestleMania 42 में हो सकते हैं बड़े मुकाबले
Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने WrestleMania 42 के मेन इवेंट और 2026 के रॉयल रंबल मैचों के विजेताओं के बारे में बताया. रॉबर्ट्स ने कहा,”जो कुछ अभी हमारे सामने हो रहा है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि WrestleMania 42 में मेरे मेन इवेंट्स कोडी रोड्स vs रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस vs सीएम पंक होंगे. पंक चैंपियन होंगे. मेरे हिसाब से ऑर्टन रॉयल रंबल मैच जीतेंगे. विमेंस की बात करें तो इयो स्काई के रंबल मैच जीतने का अनुमान है. रिया रिप्ली के रेसलमेनिया जाने का अनुमान है. वह शायद विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी मैकमैहन को हराएंगी. मेरा अनुमान यह है लेकिन कार्ड में बदलाव भी किया जा सकता है”.
ये भी पढ़ें:-WWE के किंग Roman Reigns को द ट्राइबल चीफ क्यों कहा जाता है? जानिए असली वजह
Saturday Night’s Main Event में कोडी रोड्स और सीएम पंक के होंगे बड़े मैच
Saturday Night’s Main Event का आयोजन आगामी 1 नवंबर को होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर कोडी रोड्स और सीएम पंक भी बड़े मैच में शामिल होंगे. कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं पंक का मुकाबला जे उसो के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. पंक के पास इस बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, जीत के बाद सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का ग़ुस्सा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines