Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन पर मंडराया खतरा, ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ये महिला रेसलर करेगी ध्वस्त!

WWE में 2020 से 2024 तक रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. उन्हें कोई भी हरा नहीं पाया था. रोमन का ये रिकॉर्ड अब बहुत जल्द टूटने वाला है. एक महिला रेसलर उन्हें पीछे छोड़ने वाली है. आइए आपके उनके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस का जल्द टूटेगा रिकॉर्ड

Roman Reigns: रोमन रेंस का WWE में बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो काम कर रहे हैं. रेंस को बतौर हील काफी सफलता मिली. रेंस ने अगस्त 2020 में हील टर्न लेकर WWE चैंपियनशिप जीती. इसके बाद वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. कोई भी उन्हें मात नहीं दे पाया. अप्रैल 2024 में कोडी रोड्स ने रेंस की बादशाहत खत्म की. मॉर्डन एरा में इतने लंबे समय तक चैंपियन रह पाना बहुत मुश्किल काम है. WWE के अलावा अन्य कंपनियों में भी लंबे टाइम तक किसी को भी चैंपियन नहीं बनाया जाता है. आज के दौर में बदलाव की मांग रहती है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि कौन रेंस को पछाड़ कर आगे निकल सकता है. अब एक नाम सामने आ गया है, जो बहुत जल्द रेंस को पीछे करने वाला है.

विज्ञापन

रोमन रेंस के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को कौन करेगा ध्वस्त?

Ring of Honor रेसलिंग प्रमोशन के बारे में आप सभी जानते होंगे. इसमें दिग्गजों ने काम किया है. वहां पर मौजूदा समय में एंबर मून भी एथेना नाम से काम कर रही हैं. इसके अलावा उन्हें AEW ने भी साइन किया है. मून ने 2015 में WWE में एंट्री की थी. उन्होंने इसके बाद NXT में बढ़िया काम किया. मेन रोस्टर में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया. 2021 में मून को WWE ने रिलीज कर दिया था. खैर एथेना ने 10 दिसंबर 2022 को Final Battle इवेंट में मर्सिडीन मार्टिनेज को हराकर ROH वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्हें कोई हरा नहीं पाया है. उन्हें चैंपियन बने हुए 1250 दिन से ज्यादा हो गए हैं. बहुत जल्द वो रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन के रिकॉर्ड को पीछा कर सकती हैं. मॉर्डन एरा में एथेना इतिहास रचने के बिल्कुल करीब हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस का टाइटल रन रहा शानदार

रोमन रेंस का टाइटल रन बहुत ही जबरदस्त रहा था. उन्होंने गोल्डबर्ग, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गजों को हराया. इस दौरान उन्होंने ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण भी किया. इस टीम को बहुत सफलता मिली. जे उसो, जिमी उसो, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ आज बड़े स्टार बन चुके हैं. रेंस के टाइटल रन को खत्म करने में कोडी रोड्स को भी बहुत मेहनत करनी पड़ी थी. रेसलमेनिया 40 में हुए मैच में सीना, द रॉक और अंडरटेकर ने भी दस्तक दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ