WWE दिग्गज ‘द रॉक’ ने पहनी मेट गाला इवेंट में 31 करोड़ की घड़ी, फटी रह गई देखने वालों की आंखें, SWAG से मचाया धमाल!

मेट गाला में हमेशा कुछ ना कुछ नई चीज देखने को मिलती है. ये इवेंट फैशन के लिए जाना जाता है. इस बार एक WWE दिग्गज ने वहां पर बहुत ही महंगी घड़ी पहनकर एंट्री की. उन्हें देखकर सभी हैरानी में पड़ गए थे. आइए आपके उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
द रॉक का जलवा

The Rock Met Gala Watch: हाल ही में ग्लैमर और फैशन की दुनिया का प्रतिष्ठित इवेंट मेट गाला न्यूयॉर्क में आयोजित हुआ था. हर साल की तरह इस बार भी कई हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा. दुनियाभर के सेलिब्रिटीज ने खूब धूम मचाई. WWE दिग्गज द रॉक ने भी मेट गाला में पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. रॉक अपनी पत्नी के साथ शानदार लुक में नज़र आए. रॉक की घड़ी ने इस बार महफिल लूट ली. उन्होंने बहुत ही महंगी घड़ी पहनी थी.

विज्ञापन

द रॉक ने पहनी महंगी घड़ी

द रॉक ने पहनी महंगी घड़ी2 / 6

द रॉक ने इस बार मेट गाला में आकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी कलाई पर 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 31 करोड़) की घड़ी पहनी थी. उनकी घड़ी काफी चर्चा में रही. इंटरनेट पर भी रॉक अपनी घड़ी की वजह से काफी चर्चा में रहे थे.

विज्ञापन

द रॉक की घड़ी है खास

द रॉक की घड़ी है खास3 / 6

द रॉक ने जेकब एंड कंपनी की ‘Billionaire III’ घड़ी पहनी थी. इस घड़ी में 714 नैचुरल, एमराल्ड-कट हीरे जड़े थे, जिनका वजन 129 कैरेट से ज्यादा है. दुनियाभर में इसकी सिर्फ 18 इकाइयां ही मौजूद हैं. इस घड़ी को हर कोई नहीं पहन सकता है.

द रॉक ने दिया बयान

द रॉक ने दिया बयान4 / 6

मेट गाला में अपनी पहली उपस्थिति के बाद रॉक खुश दिखाई दिए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “मेट गाला में हमने अच्छा समय बिताया. फैशन की सबसे बड़ी रात का जश्न मनाने के लिए ये हमारी पहली यात्रा थी. हमारी पूरी टीम को धन्यवाद’.

विज्ञापन

WWE टीवी पर कब दिखे थे द रॉक?

WWE टीवी पर कब दिखे थे द रॉक?5 / 6

WWE टीवी पर अंतिम बार पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक नज़र आए थे. वहां पर रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए हैं. फैंस उन्हें लेकर थोड़ा गुस्से में हैं.

कब होगी द रॉक की वापसी?

कब होगी द रॉक की वापसी?6 / 6

अगले साल रेसलमेनिया 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर द रॉक वापसी कर सकते हैं. शो में उनका मुकाबला भी हो सकता है. रोमन रेंस के साथ उनके मैच की खबरें सामने आ रही हैं. रॉक ने खुद कहा है कि वो सऊदी में मौजूद रहने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन