WWE SummerSlam 2026 में ये 5 स्टार्स कर सकते हैं Brock Lesnar के करियर का अंत, क्या दो मिनट में हार जाएंगे द बीस्ट?

WWE SummerSlam 2026 इस बार बहुत जबरदस्त होने वाला है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ सकते हैं. इसकी पूरी उम्मीद लगाई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि उनकी टक्कर किस स्टार के साथ हो सकती है.

WWE
1 / 6
WWE SummerSlam 2026

Brock Lesnar Last Match: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 42 में अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट के संकेत दिए. कई लोगों का मानना है कि लैसनर का करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. SummerSlam 2026 में वो अपने करियर का अंतिम मैच लड़ सकते हैं. इसकी खास वजह ये है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी लैसनर के होमटाउन में है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिनके खिलाफ लैसनर करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर 2 / 6

गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. ट्रिपल एच ने अभी तक इसकी बुकिंग नहीं की है. गुंथर को अब करियर किलर नाम से जाना जाता है. वो तीन दिग्गजों को रिटायर कर चुके हैं. SummerSlam 2026 में लैसनर का मुकाबला गुंथर के साथ हो सकता है. इसकी पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर बतौर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. कंपनी उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है. SummerSlam 2026 में ब्रेकर का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हो सकता है. WWE इस बार ब्रेकर को बड़ा पुश दे सकती है. ब्रेकर और लैसनर के मुकाबले से बिजनेस भी तगड़ा होगा. लैसनर को दो मिनट के अंदर हराने की क्षमता ब्रेकर रखते हैं.

जेकब फाटू

जेकब फाटू4 / 6

जेकब फाटू को भी धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी हो चुकी है. SummerSlam 2026 में उनका मैच ब्रॉक लैसनर के साथ बुक किया जा सकता है. वैसे ये कदम कंपनी के लिए बढ़िया साबित हो सकता है. दोनों के बीच खतरनाक मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस5 / 6

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी काफी पुरानी है. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले हो चुके हैं. रेंस के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वैसे लैसनर को रेंस भी रिटायर कर सकते हैं. इस लिहाज से दोनों के बीच SummerSlam 2026 में मैच बुक किया जा सकता है.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस 6 / 6

सैथ रॉलिंस भी ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने के हकदार हैं. दोनों के बीच पहले तगड़े मुकाबले हो चुके हैं. इनके बीच एक और अंतिम मैच फैंस जरूर देखना पसंद करेंगे. ट्रिपल एच इस मैच कको बुक कर सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. SummerSlam 2026 में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन