धाकड़ भी, खूबसूरती में धांसू भी...कौन हैं WWE की 8 सबसे हसीन फीमेल रेसलर?

WWE में अब वुमेंस रोस्टर काफी बड़ा हो गया है. सभी रेसलर्स ने अपने एक्शन और लुक्स से WWE और फैंस के दिलों में जगह बना ली है. इनकी फैन-फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. आइए आपको कुछ खूबसूरत फीमेल सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 9
WWE की खूबसूरत महिलाएं

Beautiful Female WWE Wrestlers: WWE के वुमेंस डिवीजन ने पिछले कुछ सालों में खूब नाम कमाया है. ट्रिपल एच ने फीमेल रेसलर्स को तगड़ा पुश दिया है. NXT की प्रतिभाएं भी मेन रोस्टर में आ रही हैं. कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी सुंदरता से फैंस को अपनी तरफ खींचा है. इन सभी ने उम्मीदों को नया आयाम दिया है. रोस्टर में इस समय खूबसूरत महिलाओं की बिल्कुल भी कमी नहीं है. दर्शक इनकी सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ करते हैं. यहां हम आपको मौजूदा समय में WWE की आठ सबसे खूबसूरत फीमल रेसलर्स के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन

लिव  मॉर्गन2 / 9

लिव मॉर्गन रोस्टर की हॉट रेसलर्स में से एक हैं. उनके लुक्स और शानदार एंट्री के सभी दीवाने हैं. मॉर्गन ने अपनी ताकत और चमकदार उपस्थिति से खूब नाम ऊंचा कर दिया है. वो हमेशा अपने लुक में बदलाव भी करती हैं. इस वजह से भी फैंस उनकी तरफ आकर्षित होते हैं.

विज्ञापन

रिया रिप्ली

रिया रिप्ली 3 / 9

रिया रिप्ली WWE की मौजूदा समय में टॉप वुमेन स्टार हैं. अपनी मजबूत बॉडी और खूबसूरती से उन्होंंने सभी को दिल जीत लिया है. रिंग में एंट्री के वक्त उनके मेकअप भी गजब का रहता है. इस वजह से उनकी सुंदरता और बढ़ जाती है. रिप्ली अब सभी की पसंदीदा बन गई हैं.

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन4 / 9

टिफनी स्ट्रेटन ने भी अपनी अदाओं और खास लुक्स से सभी को घायल कर दिया है. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश भी दिया है. उनका हेयरस्टाइल भी जबरदस्त है. साथ ही साथ उनके इन-रिंग गियर की भी खूब तारीफ की जाती है. जब वो रिंग में आती हैं, तो फैंस की उनसे बिल्कुल भी नजरें नहीं हटती हैं.

विज्ञापन

एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस5 / 9

एलेक्सा ब्लिस कई सालों से ईमानदारी के साथ WWE में काम कर रही हैं. वो सबसे आकर्षक रेसलर्स में से एक मानी जाती हैं. एलेक्सा की सुंदरता उन्हें आज की सबसे कामुक और क्रूर रेसलर बनाता है. जब वो सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर अपलोड करती हैं, तो उनकी तारीफों के खूब पुल बांधे जाते हैं.

ब्लैक मोनरो

ब्लैक मोनरो6 / 9

ब्लैक मोनरो हसीन रेसलर्स में से एक हैं. उन्होंने NXT में आते ही अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया. अब तो उनकी मेन रोस्टर में भी एंट्री हो गई है. मोनरो ने अपनी अदाओं से फैंस का मन मोह लिया है. उन्हें रिंग में देखने के लिए हर कोई बेताब रहता है.

विज्ञापन

सोल रुका

सोल रुका7 / 9

सोल रुका की भी मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. वो रेड ब्रांड का हिस्सा हैं. सोल के पहनावे को फैंस बहुत पसंद करते हैं. अपने खास गिमिक की वजह से ही वो काफी सुंदर दिखती हैं. दर्शक उनकी खूबसूरती की बहुत तारीफ करते हैं. रुका को आगे जाकर बड़ा पुश मिल सकता है.

लायरा वैल्किरिया

लायरा वैल्किरिया8 / 9

खूबसूरती के मामले में लायरा वैल्किरिया भी किसी से कम नहीं हैं. मेन रोस्टर में उनका जलवा बरकरार है. हर हफ्ते वो एक अलग हेयरस्टाइल के साथ रिंग में नज़र आती हैं. वो इतनी सुंदर हैं कि उन्हें मेकअप की भी जरूरत नहीं पड़ती है. दर्शकों द्वारा  उनकी खूब तारीफ की जाती है.

विज्ञापन

बैकी लिंच

बैकी लिंच9 / 9

बैकी लिंच वुमेंस डिवीजन की टॉप स्टार हैं. कई सालों से वो जबरदस्त काम कर रही हैं. उन्होंने अपने एक्शन और खूबसूरती से सभी का दिल जीता है. बैकी लगातार अपने लुक्स में भी बदलाव करती रहती हैं. उनके पहनावे को फैंस खूब पसंद करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन