---विज्ञापन---

WWE angle-right

6 साल बाद WWE दिग्गज ने किया वापसी का ऐलान, WrestleMania 42 में चैंपियन बनकर रचा था इतिहास

WWE WrestleMania 42 में पेज ने वापसी कर अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था. इसके बाद वो रेड ब्रांड के एपिसोड में भी नज़र आई थीं. अब पेज ने एक और ऐलान दर्शकों के लिए कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

WWE SmackDown: WWE WrestleMania 42 जबरदस्त रहा. वहां पर एक सरप्राइज फैंस को मिला. नाइट-1 में पेज ने वापसी की. उन्होने चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया. सबसे बड़ी बात है कि वो वुमेंस टैग टीम चैंपियन भी बन गईं. खैर अब पेज ने एक बड़ा ऐलान किया है. वो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में आने वाली हैं. छह साल बाद उनकी ब्लू ब्रांड में वापसी देखने को मिलेगी. उन्हें लेकर फैंस बहुत खुश हैं.

पेज ने दिया बड़ा बयान

पेज और ब्री बैला ने WWE WrestleMania 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था. दोनों इस हफ्ते Raw में भी फैंस के बीच नज़र आई थीं. आप सभी जानते हैं कि पेज का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. पेज ने अब सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो आगामी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आने वाली हैं. वो अपनी पार्टनर ब्री बैला के साथ वहां पर नज़र आएंगी. दोनों वहं पर कोई बड़ी घोषणा अपने फ्यूचर को लेकर कर सकती हैं. हो सकता है कि दोनों को पहले विरोधी भी मिल जाएं. 2020 के बाद पहली बार पेज SmackDown में कदम रखने वाली हैं. ये सभी के लिए बहुत अच्छी बात होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar क्यों हुए रिटायर? फैंस का दिल तोड़ने की वजह का खुलासा!

WWE WrestleMania 42 में पेज को मिली बड़ी सफलता

WrestleMania 42 में नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने बैला ट्विंस, लायरा वैल्किरिया-बेली और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में निकी बैला इंजरी के कारण हिस्सा नहीं ले पाईं. उन्होंने अपनी जगह पेज का नाम अनाउंस किया. पेज की वापसी देखकर फैंस खुश हो गए. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. निकी ने रिंग के बाहर शार्लेट पर बैशाखी से हमला किया. इसका फायदा रिंग में पेज ने उठाया. उन्होंने एलेक्सा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar ने रिटायर होकर मचाई सनसनी

First published on: Apr 24, 2026 09:00 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola