WWE SummerSlam 2026 के लिए Brock Lesnar के डरावने मैच का ऐलान, 20 फिट ऊंचे पिंजरे के अंदर मचाएंगे तबाही!

WWE SummerSlam 2026 के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. ब्रॉक लैसनर भी इस शो का हिस्सा बनेंगे. उनके खतरनाक मैच का ऐलान WWE ने कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Match: WWE का अगला इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. 1 और 2 अगस्त को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी धीरे-धीरे बड़े मैचों का ऐलान कर रही है. ब्रॉक लैसनर भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं और ये चीज कंफर्म हो गई है. उनके खतरनाक मैच की घोषणा Raw के लेटेस्ट एपिसोड में कर दी गई है. लैसनर के साथ इस बार पॉल हेमन भी नज़र आए. लैसनर ने अपना खतरनाक रूप दिखाया. आइए आपको बताते हैं कि उनकी टक्कर किसके साथ होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने की Raw की शुरुआत

ओबा फेमी ने की Raw की शुरुआत2 / 6

WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते ओबा फेमी ने की. उन्होंने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतने पर खुशी जताई. फैंस ने उन्हें जोरदार अंदाज में चीयर किया. फेमी ने कहा कि वो अब WWE के नए किंग हैं. फेमी अपनी बात आगे बढ़ाने वाले थे, लेकिन तुरंत ही ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने रखी अपनी बात

ब्रॉक लैसनर ने रखी अपनी बात3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी के लिए तालियां बजाईं. लैसनर ने कहा कि फेमी को किंग ऑफ द रिंग बनने के लिए बधाई. लैसनर  ने बताया कि कोई शो नहीं देखते हैं, लेकिन उन्हें पॉल हेमन ने सब बताया है. लैसनर ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में फेमी ने उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया. लैसनर ने कहा कि वो इसका जवाब भी देंगे. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर ने किया हमला

ब्रॉक लैसनर ने किया हमला4 / 6

ब्रॉक लैसनर ने ओबा फेमी पर लो-ब्लो लगाकर उन्हें गिरा दिया. इसके बाद उन्होंने ओबा को खतरनाक एफ-5 लगाया. लैसनर रिंग के बाहर आए और उन्होंने पॉल हेमन से हाथ मिलाया. वो बहुत ही खुश दिखे. लैसनर स्टेज पर पहुंचे और इसके बाद फेमी ने माइक पकड़ कर अपनी बात रखी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दी चुनौती

ओबा फेमी ने दी चुनौती5 / 6

ओबा फेमी ने कहा कि उन्हें पता था लैसनर ऐसा ही करेंगे. फेमी ने लैसनर को समरस्लैम 2026 में मैच के लिए चुनौती दी. लैसनर ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली. लैसनर ने कहा कि दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. WWE ने भी तुरंत ही दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com)

दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं

दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं6 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी 1-1 की बराबरी पर चल रही है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को मात दी. अब देखना होगा कि समरस्लैम 2026 में किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन