WWE में 1300 से ज्यादा मैच लड़ने वाला दिग्गज बना विलेन, साथी को धोखा देकर टाइटल मैच में हराया

WWE Raw के एपिसोड में फैंस को एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. दिग्गज ने अपने ही साथी को धोखा देकर चैंपियनशिप मैच हरा दिया. करीब 10 साल बाद उनका हील टर्न देखने को मिला है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Raw में हुआ बड़ा धोखा

WWE Star Heel Turn: WWE का इंटरनेशनल टूर जारी है. इसके तहत Raw का एपिसोड आयरलैंड में हुआ था. शो में तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. एक चौंकाने वाली चीज भी हुई. WWE दिग्गज और 1300 से ज्यादा मैच लड़ने वाली नटालिया ने हील टर्न ले लिया है. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री को बड़ा धोखा देकर हरा दिया. डुप्री दोबारा विमेंस आईसी चैंपियन बनने के करीब थीं, लेकिन नटालिया ने सब गड़बड़ कर दिया.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा मैच

Raw के एपिसोड में बैकी लिंच ने विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की. मैच से पहले नटालिया ने डुप्री से कहा था कि वो उनके समर्थन के लिए रिंगसाइड में मौजूद रहेंगी. बैकी और डुप्री के बीच मैच अच्छा रहा. यंग डुप्री को फैंस ने खूब चीयर किया. मैच का अंत चौंकाने वाला रहा. डुप्री ने बैकी को पिन किया. वो जीत के बहुत करीब थी, लेकिन नटालिया ने बैकी का पांव रोप पर रख दिया. डुप्री ने नटालिया से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इतने में बैकी ने डुप्री को मैनहैंडल स्लैम लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन कर लिया. मैच के बाद नटालिया ने रिंग में आकर मैक्सिकन के ऊपर खतरनाक हमला किया. आपको बता दें नटालिया ने करीब 10 साल बाद हील टर्न लिया है.

विज्ञापन

नटालिया और मैक्सिकन डुप्री के बीच हो सकता है मैच

अभी तक मैक्सिकन डुप्री और बैकी लिंच की राइवलरी जबरदस्त रही है. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले हुए. डुप्री ने एक बार विमेस आईसी चैंपियनशिप भी जीती. इस बार उन्हें नटालिया से धोखा मिल गया. यहां से एक चीज पता चल गई है कि बैकी और डुप्री का राइवलरी खत्म हो गई है. अब नटालिया और डुप्री के बीच दुश्मनी देखने को मिलेगी. दोनों के बीच आगे जाकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कोई नई कहानी सामने आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ