Roman Reigns के भाई सहित 13 WWE स्टार्स ने 2026 Royal Rumble मैच में एंट्री का किया ऐलान, John Cena का दुश्मन भी शामिल

WWE Royal Rumble 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. कुछ स्टार्स ने इन दोनों मैचों में अपनी एंट्री की घोषणा कर दी है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. वीकली शोज में आगामी पीएलई का बिल्डअप शुरू हो गया है. पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने सबसे पहले कहा था कि वो रंबल मैच में एंट्री करेंगे. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया है.

विज्ञापन

मेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर बड़ा ऐलान

Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत गुंथर ने की. उन्होंने जॉन सीना और एजे स्टाइल्स की हार पर बात की. इसके बाद उन्होंने रंबल मैच में अपनी एंट्री की घोषणा की. शो में रोमन रेंस के भाई जे उसो का सैगमेंट भी हुआ. जे ने कहा कि वो पिछले साल की तरह इस बार भी रंबल मैच जीतेंगे. उन्होंने भी अपनी एंट्री की घोषणा की. जे ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं. रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली और पेंटा इस समय साथ में काम कर रहे हैं. रेड ब्रांड के शो में तीनों ने बता दिया है कि वो भी सऊदी अरब में होने वाले रंबल मैच में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 19 जनवरी, 2026: John Cena का बना भद्दा मजाक, CM Punk ने टाइटल मैच में मचाया घमासान

विमेंस रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स

विमेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का अभी तक किसी ने ऐलान नहीं किया था. Raw के एपिसोड में सबसे पहले रिया रिप्ली और इयो स्काई ने बताया कि वो आगामी विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लेंगी. इसके बाद लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने भी रंबल मैच में बवाल मचाने का ऐलान किया. बेली और लायरा वैल्किरिया ने भी रंबल मैच में एंट्री की घोषणा की. ओस्का ने भी कह दिया है कि वो इस बार का रंबल मैच जीतने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ