---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, 25 साल के रेसलर ने पहली चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

WWE NXT Great American Bash 2026 का सफल समापन हो गया है. वहां पर फैंस को एक नया चैंपियन मिल गया है. फेमस स्टार की बादशाहत अब खत्म हो गई है. कंपनी ने नए स्टार के ऊपर भरोसा जताया है.

---विज्ञापन---

WWE NXT Great American Bash 2026: WWE Night of Champions 2026 का हाल ही में सऊदी अरब में सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि सैमी ज़ेन नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने कोडी रोड्स और गुंथर को हराया. खैर अब WWE NXT Great American Bash 2026 भी खत्म हो गया है, जिसमें पांच चैंपियनशिप मुकाबले रखे गए थे. दर्शकों को अब एक और नया चैंपियन मिल गया है. 25 साल के स्टार ने अपने करियर में पहला टाइटल हासिल कर इतिहास रच दिया है.

WWE NXT Great American Bash 2026 में मिला नया चैंपियन

NXT Great American Bash को CW नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया गया. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की. शो के मेन इवेंट में लोला वाइस ने केंडल ग्रे के खिलाफ NXT वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. वाइस और ग्रे का आमना-सामना इस साल की शुरुआत में Stand and Deliver में हुआ था. वहां पर जेसी जेन के साथ ये दोनों ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा थीं. वहां पर लोला ने जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

केंडल ने इस बार तगड़ा प्रदर्शन किया. मैच में दोनों का पलड़ा भारी रहा. मैच का अंत भी जबरदस्त रहा. दोनों ने एक-दूसरे को स्लैम लगाए. वाइस ने स्पिनिंग बैकहील किक मारकर केंडल को नीचे गिरा दिया और फिर सेंटन मूव लगाया. एक वक्त लगा कि लोला टाइटल रिटेन कर लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केंडल ने अंत में लोला को टॉप रोप से शेड्स ऑफ ग्रे मूव लगाया और पिन करते हुए जीत प्राप्त की. इसी के साथ वो NXT चैंपियन भी बन गईं.

ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या होगा? Brock Lesnar मचा सकते हैं बवाल

---विज्ञापन---

लोला वाइस कब बनी थीं चैंपियन

अप्रैल 2026 में Stand & Deliver का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में लोला वाइस ने वुमेंस NXT चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन शानदार रहा है. वो 85 दिन तक चैंपियन रहीं. केंडल ग्रे ने उनके टाइटल रन का अंत किया. कंपनी ने इस बार केंडल को बड़ा पुश दिया है. अब देखना होगा कि उनका टाइटल रन कैसा रहता है. वैसे वो कंपनी की फ्यूचर स्टार हैं. इस वजह से उनकी बुकिंग भी बढ़िया की जाएगी.

ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या होगा? Brock Lesnar मचा सकते हैं बवाल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 29, 2026 09:59 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola