WWE Night of Champions 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या होगा? Brock Lesnar मचा सकते हैं बवाल

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि समरस्लैम 2026 का बिल्डअप अब शुरू हो जाएगा. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. जानिए रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: हाल ही में WWE Night of Champions 2026 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर फैंस को छह बड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी में तगड़ा एक्शन दिखा. सैमी ज़ेन अब नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए हैं. खैर Night of Champions 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड पर अब सभी की नजरें होंगी. वहां पर बड़ा बवाल हो सकता है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. स्टार्स की वापसी भी इस बार देखने को मिल सकती है.  ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

रोमन रेंस की एंट्री

रोमन रेंस की एंट्री2 / 6

पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र नहीं आए. इस हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है. उन्हें शो के लिए शेड्यूल किया गया है. रोमन अब ब्लडलाइन की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने जेकब फाटू के कान में कुछ कहा था. उसका खुलासा भी इस हफ्ते हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

किसे चुनेंगे ओबा फेमी?

किसे चुनेंगे ओबा फेमी?3 / 6

ओबा फेमी ने नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता. अब उन्हें समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल गया है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में फेमी बताएंगे कि वो किस वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देंगे. उम्मीद के मुताबिक वो रेंस को चुन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

चैड गेबल का मैच

चैड गेबल का मैच4 / 6

Raw के एपिसोड में चैड गेबल का मैच भी होने वाला है. जेडी मैकडॉना के साथ उनकी टक्कर होगी. इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो दखलअंदाजी कर सकते हैं. गेबल का हालिया प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. पिछले हफ्ते उन्होंने रुसेव को मात दी थी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 को लेकर ऐलान

WWE SummerSlam 2026 को लेकर ऐलान5 / 6

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. अब Raw और SmackDown के एपिसोड में इसका बिल्डअब होगा. Raw के आगामी शो में SummerSlam 2026 के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

ब्रॉक लैसनर की वापसी

ब्रॉक लैसनर की वापसी6 / 6

Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर भी वापस आ सकते हैं. नाइट ऑफ चैंपियंस में उनके आने की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि, वो इस शो से दूर रहे. इस हफ्ते लैसनर आकर ओबा फेमी के ऊपर हमला कर राइवलरी को आगे बढ़ा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन