WWE Saturday Night's Main Event में John Cena के रिटायरमेंट मैच को लेकर अहम जानकारी लीक, रिपोर्ट में खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ने वाले हैं. इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है.

WWE

जॉन सीना का आखिरी मैच कब होगा?

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी में होने वाला है. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. उन्हें लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. सीना के 23 साल के करियर का अंत हो जाएगा. गुंथर के साथ वह अपना आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. द रिंग जनरल ने हाल ही में द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. खैर अब सीना और गुंथर के बीच होने वाले मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में कब होगा सीना का मैच?

Saturday Night’s Main Event के लिए WWE ने अभी तक चार मुकाबलों का ऐलान किया है. Wrestling Observer Newsletter के ब्रायन अल्वारेज के मुताबिक सीना और गुंथर का मैच शो की शुरुआत में होगा. WWE की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है. अल्वारेज ने कहा,”फिलहाल Saturday Night’s Main Event के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है. सभी को अपनी जरूरत के हिसाब से समय मिलेगा. सीना और गुंथर का मैच फिलहाल शो की शुरुआत में तय किया गया है. सीना को जितना टाइम चाहिए होगा उतना मिलेगा.”

विज्ञापन

क्या अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करेंगे जॉन सीना?

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर अभी तक बढ़िया रहा है. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया है. सिंगल्स मैच में उन्हें कोडी रोड्स, ब्रॉक लैसनर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. सीना ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने करियर में पहली बार जीती. इसके साथ ही वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बने. अब सीना के पास गुंथर की चुनौती है. द रिंग जनरल ने अभी तक मेन रोस्टर में जबरदस्त काम किया है. उन्हें हरा पाना सीना के लिए बहुत मुश्किल काम होगा. गुंथर कह चुके हैं कि वो सीना को टैपआउट करने के लिए मजबूर कर देंगे. देखना होगा कि सीना अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ