John Cena के WWE से रिटायरमेंट पर भावुक हुए The Rock, दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ किया सलाम

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. सीना के रिटायरमेंट मैच से पहले द रॉक ने उन्हें लेकर खास बतान दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WWE

द रॉक ने जॉन सीना को लेकर क्या कहा?

The Rock & John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 13 दिसंबर को फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जॉन सीना को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. वो अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. गुंथर के साथ उनका मुकाबला तय किया गया है. खैर सीना के साथ जिन लोगों ने भी काम किया है, वो उन्हें अलग-अलग अंदाज में उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं. द रॉक ने अभी तक सीना को लेकर कोई बयान नहीं दिया था. अब उन्होंने सीना के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज द रॉक ने क्या कहा?

Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से WWE टीवी पर अभी तक रॉक नज़र नहीं आए हैं. फैंस को लगा था कि वो सीना और कोडी की राइवलरी में बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉक की वापसी का इंतजार अब सभी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. रॉक का जल्द से जल्द रिंग में आना बनता है.

विज्ञापन

द रॉक और जॉन सीना की राइवलरी काफी पुरानी है. 2012 में इनके बीच तगड़े मुकाबले हुए थे. दोनों के मुकाबलों को आज भी टॉप पर गिना जाता है. सीना के रिटायरमेंट पर रॉक ने सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए कहा,”लव यू मैन. आपने हमारे प्यारे बिजनेस के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे. आप ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं.”

विज्ञापन

द रॉक को हॉलीवुड में मिली बड़ी उपलब्धि

द रॉक का हॉलीवुड में भी बहुत बड़ा नाम है. हाल ही में उन्होंने एक खास उपलब्धि प्राप्त की है. दिग्गज को द स्मैशिंग मशीन में उनकी भूमिका के लिए मोशन पिक्चर ड्रामा में बेस्ट मेल एक्टर की श्रेणी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नामित किया है. रॉक ने इस पर अपनी खुशी जताई थी. WWE ने भी उन्हें बधाई दी. ट्रिपल एच ने भी द ग्रेट वन को लेकर खास संदेश दिया था. खैर अब देखना होगा कि रॉक WWE रिंग में कब वापसी करेंगे.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज The Rock ने हॉलीवुड में हासिल की बड़ी उपलब्धि, खुशी से गदगद हुए Triple H

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ