WWE रिटायरमेंट मैच में हार के बावजूद क्यों मुस्कुरा रहे थे John Cena? खुद बताया असली कारण

John Cena Reveals Why Smiled Retirement Match: जॉन सीना ने गुंथर के खिलाफ अपने ऐतिहासिक WWE करियर का अंतिम मैच लड़ा. इस मुकाबले में गुंथर ने उन्हें टैपआउट करने पर मजबूर किया. जॉन सीना 23 साल बाद आखिर रिटायर हुए. जॉन ने जब मैच में टैपआउट किया, तो वो मुस्कुरा रहे थे. सीना ने खुद बताया कि वो हार के बावजूद स्माइल क्यों कर रहे थे.

John Cena Reveals Why Smiled Retirement Match

जॉन सीना ने किया बड़ा खुलासा

John Cena Reveals Why Smiled Retirement Match: जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. इस मुकाबले में गुंथर ने उन्हें हराया और उनके रेसलिंग करियर का अंत कर दिया. जॉन सीना 23 साल बाद WWE से रिटायर हो गए. जॉन ने जब मैच में टैपआउट किया, तो वो मुस्कुरा रहे थे. फैंस ने ये चीज नोटिस की और इसके पीछे अलग-अलग तरह के कारण देने लगे. अब जॉन सीना ने खुद बताया कि वो हार के बावजूद स्माइल क्यों कर रहे थे.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना ने बड़े राज से उठाया पर्दा

जॉन सीना ने कोडी रोड्स के शो में रिटायरमेंट मैच के अंत में मुस्कुराने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जिस तरह से कोई व्यक्ति अपने जीवन की अंतिम सांसे लेते हुए अपने करीबियों को गुडबाय करता है. कुछ ऐसा ही जॉन सीना ने अपने WWE करियर के साथ किया. उन्होंने कहा, ‘हम दर्शकों के साथ यही बातचीत करते हैं. जैसे ही मैं रिंग में अपनी आखिरी सांस ले रहा था, मैंने सोचा कि जब कोई व्यक्ति गुजर रहा होता है, तो वो संघर्ष करता है. वो व्यक्ति सिर्फ इतना ही समय निकाल पाता है, जितने में वो अपने जीवन में मायने रखने वाले हर एक व्यक्ति को गुडबाय कह सके.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हर एक व्यक्ति से जुड़ा हूं, जिनसे मुझे प्यार है. मुझे अच्छा महसूस होता है. मुझे लगता है कि आखिरी सांस लेने का समय आ गया है. आप हमेशा सुनते हैं कि व्यक्ति ने शांति से अपना जीवन खत्म किया. मुझे रिंग में कुछ ऐसा ही लगा. रेसलिंग में मेरा सफर खत्म हो गया. मैंने मुस्कुराहट के साथ इसका सामना किया और ये जानकर अच्छा लगा कि चीजें आगे बढ़ रही हैं.’

विज्ञापन

जॉन सीना रिटायरमेंट के बाद हुए भावुक

WWE से रिटायरमेंट के बाद जॉन सीना को ट्रिपल एच ने शानदार तरीके से गुडबाय किया. सभी सुपरस्टार्स रिंग के किनारे आए और उन्होंने फैंस के साथ मिलकर जॉन सीना के लिए तालियां बजाई. इसी बीच सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और कोडी रोड्स ने अपनी WWE चैंपियनशिप जॉन सीना को दे दी. उन्होंने दोनों टाइटल के साथ सेलिब्रेट किया और फिर ट्रिपल एच ने उन्हें एक स्पेशल वीडियो पैकेज दिखाया, जिसे देख वो भावुक हो गए. इसके बाद सीना बैकस्टेज चले गए और उनके रेसलिंग करियर का अंत हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ