खत्म होगा 9 साल का इंतजार! WWE में John Cena के बड़े दुश्मन की जल्द हो सकती है धमाकेदार वापसी

Chris Jericho Can Return Raw Soon: WWE से जॉन सीना भले ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन उनके कई सारे दुश्मन अभी भी रेसलिंग कर रहे हैं. 9 साल से जॉन सीना के पूर्व विरोधी क्रिस जैरिको WWE से दूर हैं और अब खबर आ रही है कि जल्द ही उनकी कंपनी में वापसी हो सकती है. वो कुछ समय में WWE में वापसी के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.

Chris Jericho Can Return Raw Soon

जॉन सीना के पूर्व दुश्मन की होगी वापसी!

Chris Jericho Can Return Raw Soon: WWE में जॉन सीना के बड़े दुश्मन की जल्द ही वापसी हो सकती है. क्रिस जैरिको, जॉन के बड़े दुश्मन रहे हैं और उनके बीच कई मैच हो चुके हैं. सीना भले ही रिटायर हो चुके हैं लेकिन जैरिको अभी भी बतौर रेसलर काम कर रहे हैं. लगभग 9 साल पहले वो आखिरी बार Raw में नजर आए थे. अब सालों के इंतजार के बाद उनकी रेड ब्रांड के शो में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

क्रिस जैरिको की जल्द WWE में होगी वापसी?

जैरिको ने 2019 में AEW में कदम रखा था और वो यहां बेहद सफल रहे. वो कंपनी के इतिहास के पहले वर्ल्ड चैंपियन रहे थे. पिछले कुछ समय से वो टीवी से दूर हैं और ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि वो WWE में वापसी कर सकते हैं. जैरिको ने भी इसके संकेत दिए हैं. WOR के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने क्रिस जैरिको की WWE में वापसी पर बात की.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैंने WWE में उनके लिए प्लान के बारे में सुना है. कुछ समय पहले तक उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था. ये कुछ महीनों पहले की बात है. वो Raw के अगले एपिसोड में लीगल तौर पर वापसी कर सकते हैं. इसकी अफवाहें भी सामने रही हैं. मैं उन्हें जितना जानता हूं, वो उस समय वापसी करना चाहेंगे, जब लोगों को उम्मीद नहीं हो.’

ये भी पढ़ें:- क्या Roman Reigns हो रहे हैं WWE से रिटायर? अफवाहों के बीच सच्चाई से उठ गया पर्दा

विज्ञापन

WWE में जैरिको का आखिरी मैच कब आया था?

WWE के Raw ब्रांड में क्रिस जैरिको का आखिरी मैच 24 अप्रैल 2017 में आया था, जहां उन्होंने डीन एम्ब्रोज के साथ टीम बनाकर हैंडीकैप मैच में द मिज़ का सामना किया था. इसके बाद वो SmackDown के दो एपिसोड में नजर आए और फिर WWE को अलविदा कह दिया. 2018 में उन्होंने ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में गेस्ट अपीयरेंस दी थी. इसके बाद से WWE से वो दूर हैं. देखना होगा कि तीन बार के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन कब तक Raw में वापसी करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ