क्या Roman Reigns हो रहे हैं WWE से रिटायर? अफवाहों के बीच सच्चाई से उठ गया पर्दा

Roman Reigns Future Update: रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और कुछ हफ्तों से वो एक्शन से दूर हैं. इसी बीच अफवाहें सामने आ रही हैं कि रोमन अब अपने रेसलिंग करियर के अंत पर हैं और कुछ समय बाद वो रिटायर हो सकते हैं. इन सभी के बीच अब हालिया रिपोर्ट ने रोमन के रिटायरमेंट की बातों पर विराम लगा दिया है.

Roman Reigns Future Update

रोमन के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट

Roman Reigns Future Update: रोमन रेंस WWE Survivor Series WarGames 2025 के बाद से ही एक्शन से दूर हैं. अब WrestleMania करीब आता जा रहा है और सभी को उम्मीद है कि रोमन रेंस वापसी करके दोबारा बवाल मचाएंगे. हर कोई रोमन के कमबैक की उम्मीद लगा रहा है. इसी बीच अफवाहें सामने आ रही हैं कि एकमात्र ट्राइबल चीफ अपने रिटायरमेंट के करीब हैं. रोमन पिछले कुछ सालों से पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं. इसी वजह से अब उनके रिटायरमेंट की खबर तेज हो चुकी है. इन अफवाहों के बीच अब रोमन एक फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

विज्ञापन

क्या Roman Reigns हो रहे हैं WWE से रिटायर?

रिटायरमेंट की बातें सामने आने के कारण फैंस बेहद चिंतित हैं. इसी बीच फाइटफुल सिलेक्ट के शॉन रॉस सैप ने अपनी रिपोर्ट में इन अफवाहों पर विराम लगाया. उन्होंने बताया कि रोमन रेंस का अभी संन्यास लेने का कोई प्लान नहीं है. उन्होंने साफ किया है कि रोमन आगे भी लड़ते हुए नजर आएंगे और आने वाले समय में रोमन खुद अपने प्लान के बारे में बता सकते हैं. हालांकि, मौजूदा समय में उनके रिटायरमेंट को लेकर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए.

विज्ञापन

क्या होगा रोमन रेंस के लिए WWE का प्लान?

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच बड़ा इतिहास रहा है. उनके बीच पहले ही WrestleMania में दो बार मैच हो चुका है. Survivor Series में WarGames मैच हारने के बाद रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक को घूरा था. इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनमें से किसी के खिलाफ रोमन की भिड़ंत हो सकती है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स से मैच को लेकर रिपोर्ट्स भी सामने आई थी. रोमन के Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने और जीतने की उम्मीद लगाई जा रही है. वो विजेता बनकर किसी एक टाइटल के लिए WrestleMania में लड़ सकते हैं. रोमन लंबे समय से चैंपियनशिप से दूर है और साल के सबसे बड़े इवेंट में उनकी किस्मत चमक सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ