WWE में Roman Reigns के साथ अनहोनी, 7 बच्चों के बाप ने रिंग के बीचों-बीच तोड़ी हड्डी-पसली!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जेकब फाटू के लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. जेकब फाटू ने एक बार फिर रोमन रेंस का बुरा हाल कर दिया. इस बार तो उन्होंने द उसोज़ के ऊपर भी हमला किया. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

WWE

रोमन रेंस पर हुआ हमला

Jacob Fatu Destroys Roman Reigns: हाल ही में WWE बैकलैश प्रीमियम लाइव इवेंट का समापन हुआ. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने केो मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने 7 बच्चों के पिता जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. वहां से पता चल गया था कि फाटू इतनी जल्दी रेंस का पीछा छोड़ने वाले नहीं हैं. सभी की नजरें Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर थीं. वहां पर रेंस की एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी थी, लेकिन सब गड़बड़ हो गया. फाटू ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने इस बार द उसोज़ को भी धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट

Raw में बैकस्टेज रोमन रेंस ने एडम पीयर्स से कहा कि जेकब फाटू उनके सैगमेंट में रहेंगे क्योंकि वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. मेन इवेंट में रेंस ने जिमी उसो के साथ एंट्री की. इस दौरान बैकस्टेज कैमरा गया, जहां पर फाटू को जे उसो समझा रहे थे. फाटू ने जे के ऊपर हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने रिंग में जाने से पहले जिमी को भी कूटा. रिंग में जाते ही फाटू और रोमन का ब्रॉल शुरू हो गया. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. रेंस ने फाटू के ऊपर चेयर से भी हमला किया. हालांकि, फाटू को इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ. फाटू ने रोमन को रिंग पोस्ट और अनाउंंस टेबल पर पटक कर उनकी हड्डी-पसली तोड़ दी. फाटू ने अंत में बैरीकेड पर रेंस और उसोज़ को हिट अटैक मूव से चारों खाने चित कर दिया.

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में हो सकता है बड़ा मैच

जेकब फाटू और रोमन रेंस की राइवलरी और ज्यादा खतरनाक हो गई है. फाटू बहुत ही खूंखार लग रहे हैं. उन्होंने रेंस का बुरा हाल कर दिया है. फाटू ने कहा है कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लेकर रहेंगे. Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को इटली में होने वाला है. पहली बार इटली में WWE द्वारा पीएलई कराया जा रहा है. वहां पर रेंस और फाटू के बीच रीमैच हो सकता है. इस बार मैच में कोई भयंकर शर्त भी जोड़ी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ