WWE Raw रिजल्ट्स, 11 मई, 2026: Roman Reigns की बेरहमी से पिटाई, Brock Lesnar के दुश्मन की दहशत बरकरार
WWE Raw का शो इस हफ्ते धमाकेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस ने मेन इवेंट में आकर दर्शकों का मनोरंजन किया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: बैकलैश 2026 के बाद WWE Raw के पहले एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को बढ़िया मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच सैगमेंट हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. आगामी Saturday Night's Main Event को लेकर स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
द विज़न का सैगमेंट
2 / 10पॉल हेमन ने Backlash 2026 में ब्रॉन ब्रेकर की जीत के बारे में बात की. उन्होंने सैथ रॉलिंस का मजाक बनाया. ऑस्टिन थ्योरी ने स्ट्रीट प्राफिट्स को धमकी दी. मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस ने एंट्री की. उन्होंने टैग टीम टाइटल के लिए चुनौती पेश की. रिंगसाइड पर जो हेंड्री मौजूद थे. उन्होंने लोगन पॉल का मजाक बनाया.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
3 / 10द विज़न का मुकाबला स्ट्रीट प्राफिट्स और जो हेंड्री के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. सैथ रॉलिंस ने दखल देकर ब्रेकर पर हमला किया. इसका फायदा डॉकिंस ने उठाया. उन्होंने थ्योरी को रोलअप किया और जीत दर्ज की. मैच के बाद ब्रेकर ने डॉकिंस को स्पीयर लगाया. रॉलिंस ने ब्रेकर को रिंग से बाहर किया. रॉलिंस और मोंटेज फोर्ड के बीच तनाव देखने को मिला.
पेंटा का सैगमेंट
4 / 10पेंटा ने खुद को फाइटिंग चैंपियन बताया. ईथन पेज ने एंट्री की. दोनों के बीच बहस हुई. पेज ने Saturday Night's Main Event में पेंटा को टाइटल के लिए चुनौती पेश की. रुसेव ने आकर कहा कि वो पेज को टाइटल मैच मिलने से खुश नहींं हैं. जे'वॉन एवंस ने आकर कहा कि रुसेव डिजर्व नहीं करते हैं. मैच सभी के बीच इसके बाद तगड़ा ब्रॉल हुआ.
जे'वॉन एवंस का मैच
5 / 10जे'वॉन एवंस का मुकाबला रुसेव के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. एवंस ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से रुसेव की हालत खराब की. अंत में एवंस ने अपने ओजी कटर फिनिशिंग मूव से रुसेव को मात दी.
पेज और ब्री बैला का सैगमेंट
6 / 10पेज और ब्री बैला ने जजमेंट डे को बुलाया. रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने एंट्री की. इनके बीच जुबानी जंग देखने को मिली. पेज और बैला ने परेज और रॉड्रिगेज पर हमला किया. लिव मॉर्गन ने दखलअंदाजी कर अपने साथियों को बचाया.
इयो स्काई का मैच
7 / 10इयो स्काई का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ. दोनों ने अपने तगड़े एक्शन से सभी का दिल जीत लिया. रुका ने स्काई को अच्छी टक्कर दी. अंत में स्काई ने रुका के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की. मैच के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया.
ओबा फेमी का ओपन चैलेंज
8 / 10एडम पीयर्स ने आकर कहा कि ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी के ओपन चैलेंज के लिए कोई तैयार नहीं है. फेमी बैकस्टेज गए और उन्होंने लॉस गार्जा पर हमला किया. इनके बीच मैच हुआ. फेमी ने एक बार फिर दमदार जीत हासिल की. उनका दबदबा देखने को मिला.
AAA मेगा चैंपियनशिप मैच
9 / 10डॉमिनिक मिस्टीरियो ने ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के खिलाफ AAA मेगा चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच काफी जोरदार रहा. लॉस अमेरिकानोस ने मैच में दखलअंदाजी की. क्रीड ब्रदर्स ने आकर इन्हें संभाला. इसका पूरा फायदा मिस्टीरियो ने उठाया. उन्होंने ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
मेन इवेंट
10 / 10रोमन रेंस ने जिमी उसो के साथ एंट्री की. बैकस्टेज जेकब फाटू ने जे उसो पर हमला किया. उन्होंने जिमी उसो को भी पीटा. रेंस और फाटू के बीच रिंग में ब्रॉल हुआ. शुरुआत में दोनों बराबरी पर थे. बाद में फाटू ने टोंगन डेथ ग्रिप से रेंस की हालत खराब की. उन्होंने रेंस को अनाउंस टेबल पर पटक कर उनका बुरा हाल बना दिया. फाटू लगातार उन्हें टोंगन डेथ ग्रिप भी लगा रहे थे. अंत में फाटू ने रेंस और उसोज़ को रिंगसाइड में बैरीकेड पर जबरदस्त हिप अटैक मूव लगाया.