Jinder Mahal: भारतीय रेसलर और पूर्व WWE स्टार जिंदर महल का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. WWE में उन्होंने लंबे समय तक काम किया. पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर सभी को चौंका दिया था. WWE से जाने से पहले के कुछ साल महल के लिए अच्छे नहीं रहे थे. इंजरी की वजह से वह काफी परेशान रहे. खासतौर पर घुटने ने उन्हें खूब परेशान किया. महल ने अब इसकी सर्जरी करा ली है और वह ऑफिशियल तौर पर ठीक हो रहे हैं.
पूर्व WWE स्टार ने पोस्ट किया वीडियो
घुटने की इंजरी जिंदर महल को सालों से परेशान कर रही थी. इस वजह से उन्हें कई बार एक्शन से भी बाहर होना पड़ा. एक तरह से कहा जाए तो उनका करियर इससे काफी प्रभावित हुआ. महल ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि हाल ही में उनकी घुटने की सर्जरी सफल रही. उन्होंने कहा कि उनकी कई समस्याओं का समाधान हुआ है. महल ने एक नए रिहैब वीडियो में खुलकर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने अपनी रिकवरी के शुरुआती चरण दिखाए. जिंदर ने कैप्शन के जरिए बताया,”दो ढीले अंग निकाले गए और मेनिस्कस ट्रिम किया गया. सर्जरी अच्छी रही, अब रिकवरी की बारी है”.
ये भी पढ़ें:-‘टैलेंट बर्बाद कर दिया’- WWE से निकाले गए भारतीय रेसलर ने Triple H पर लगाए गंभीर आरोप
जिंदर महल ने ट्रिपल एच पर लगाए आरोप
हाल ही में जिंदर हमल ने एक इंटरव्यू में ट्रिपल एच के ऊपर उनका टैलेंट बर्बाद करने का आरोप लगाया. Inside The Ropes पर बात करते हुए जिंदर ने कहा,”मैं उन लोगों में से एक था जिनके WWE में बहुत उतार-चढ़ाव आए लेकिन चाहे कुछ भी हो मुझे हमेशा बुक किया जाता था. पहली बार मेरे करियर में मेरा ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा था. कभी लगातार छह हफ्ते तक कोई टीवी नहीं. शुरुआत में आपको हफ्तों पहले ही ट्रैवल करने की सूचना मिल जाती है. और फिर आमतौर पर संडे को मुझे ट्रैवल लेडी का फोन आता है था कि आपकी बुकिंग नहीं हुई है. वह बस आपकी फ्लाइट रद्द करत देते हैं और पैसे बचा लेते हैं. जब आप अपनी कमाई नहीं कर रहे होते हैं तो बहुत बुरा लगता है. आप जानते हैं कि यह हमेशा के लिए नहीं चलने वाला है. इसकी एक सीमा होती है. मैं यह काम बस कुछ समय तक ही कर सकता हूं, जब तक मुझे इसकी आदत ना पड़ जाए”.
ये भी पढ़ें:-54 साल के WWE दिग्गज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐतिहासिक करियर का हुआ अंत
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines