17 सेकेंड में जीत और 20 करोड़ की कमाई, पूर्व WWE स्टार Ronda Rousey ने उड़ाए फैंस के होश

पूर्व WWE स्टार रोंडा राउजी ने लंबे समय बाद MMA रिंग में वापसी की है. उन्होंने अपने दुश्मन को कुछ ही सेकेंड्स में हराकर सभी को चौंका दिया. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो इतनी जल्दी मैच जीत गई हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किसे हराया.

WWE

रोंडा राउजी की जीत

Ronda Rousey Win: पूर्व WWE स्टार रोंडा राउजी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं. उन्होंने Sunday AEST के मेन इवेंट में दिग्गज जीना कारानो को हराया. राउजी ने आर्मबार सबमिशन के जरिए सिर्फ 17 सेकेंड में जीत दर्ज की. राउजी की ये जीत विवादों में भी आ गई है. फैंस इस मुकाबला के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बहुत जल्द ये मैच खत्म कर दिया गया. हैरान करने वाली बात है कि सिर्फ 17 सेकेंड के लिए दोनों स्टार्स को मोटा पैसा दिया गया है.

विज्ञापन

रोंडा राउजी के मैच में क्या हुआ?

रोंडा राउजी ने करीब 10 साल बाद MMA में वापसी की. राउजी ने तुरंत ही टेकडाउन का प्रयास किया. उन्होंने अपने ट्रेडमार्क आर्मबार से कैरानो को पहले राउंड में ही हार मानने पर मजबूर कर दिया. मैच खत्म होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट भी थी. California State Athletic Commission के अनुसार राउजी को मैच के लिए 2.2 मिलियन डॉलर (करीब 20 करोड़) मिले हैं. वहीं कैरानो को 1.05 मिलियन डॉलर दिए गए हैं. छोटे से मैच के लिए बहुत ज्यादा पैसा दोनों को दिया गया है.

विज्ञापन

रोंडा राउजी ने AEW में किया डेब्यू

रोंडा राउजी ने 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. कंपनी ने उन्हें शुरू से ही तगड़ा पुश दिया. उन्होंने वुमेंस चैंपियनशिप भी जीती. अक्टूबर, 2023 में राउजी WWE से चली गईं थीं. राउजी का WWE में अंतिम मैच SummerSlam 2023 में हुआ था. शायना बैजलर के साथ उनकी जबरदस्त टक्कर हुई थी. इस साल मार्च में राउजी ने AEW में अपना डेब्यू किया. अब वो शायद WWE में कभी नहीं आएंगे. उन्होंने कंपनी के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ