41 साल की उम्र में WWE के पूर्व चैंपियन का निधन, शोक में डूबे 16 बार के टाइटल विजेता ने करीबी को कहा अलविदा

WWE फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. एक पूर्व चैंपियन ने छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है. आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं.

WWE

WWE के पूर्व चैंपियन का निधन

Former WWE Champion Passes Away: WWE में इस समय Saturday Night’s Main Event और Clash in Italy 2026 की तैयारियां चल रही हैं. दोनों शोज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इनके लिए मैचों का ऐलान भी किया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर ने भी रिटायरमेंट से वापसी कर ली है. खैर इस बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. खासकर अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स कम्यूनिटी के लिए झकझोर देने वाली ये न्यूज है. आपको बता दें NASCAR के काइल बुश का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो WWE में 24/7 चैंपियन भी रह चुके हैं. WWE सहित पूरी दुनिया में अब शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

काइल बुश ने दुनिया को कहा अलविदा

काइल बुल दो बार के NASCAR कप चैंपियन रहे हैं. उन्होंने सबसे सफल रेसरों में से एक माना जाता था. उन्हें WWE से भी बहुत प्यार था. 2009 में उन्होंने Raw में उन्होंने बतौर होस्ट अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. वहीं 2019 में उन्होंने दिग्गज आर-ट्रुथ को पिन कर 24/7 चैंपियनशिप जीती थी. बुक को 21 मई को बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और उसी दिन उनका निधन हो गया. NASCAR ने सबसे पहले बुश के निधन की जानकारी देते हुए कहा, “हमें बहुत दुख के साथ ये खबर साझा करनी पड़ रही है कि दो बार के चैंपियन और महान रेसर काइल बुश का निधन हो गया है. वो 41 साल के थे. हम बुश फैमिली और पूरे मोटरस्पोर्ट्स कम्यूनिटी के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Roman Reigns का दुश्मन मचाएगा तबाही, बड़े ग्रुप का होगा दुखद अंत, जानिए इस हफ्ते कैसे होंगे SmackDown मैचों के रिजल्ट्स?

रिक फ्लेयर ने दिया काइल बुश को ट्रिब्यूट

काइल बुश के छोटी सी उम्र में चले जाने से सभी दुखी हैं. बुश का WWE के कुछ दिग्गजों के साथ अच्छा रिलेशन था, जिनमें से एक 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर भी रहे. फ्लेयर ने एक्स पर बुश के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा,”मुझे अपने दोस्त और दो बार के NASCAR चैंपियन काइल बुश के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. वो बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए. काइल आपकी आत्मा को शांति मिले.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE Clash in Italy 2026 में Roman Reigns की Jacob Fatu के खिलाफ हार होनी चाहिए, क्या Triple H उठाएंगे बड़ा कदम?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ