---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE का मौजूदा चैंपियन घायल, बड़ा मैच हुआ रद्द, सऊदी अरब के लिए 2 मुकाबलों का ऐलान

सऊदी अरब में Night of Champions काफी मजेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे. मैच में दो और मुकाबले एड कर दिए गए हैं.

---खबर नीचे जारी है---

WWE: Night of Champions को अब ज्यादा समय नहीं बचा है. आगामी 28 जून को सऊदी अरब में धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसके लिए कुछ मैचों का ऐलान कर दिया है. खैर इससे पहले Raw का एपिसोड भी धमाकेदार हुआ. एक बुरी खबर डॉमिनिक मिस्टीरियो को लेकर सामने आई. वह इंजर्ड हो गए हैं और उनका बड़ा मैच भी रद्द कर दिया गया है.

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हील के रूप में अभी तक जबरदस्त काम किया है. जजमेंट डे ज्वाइन करने के बाद से उनकी किस्मत बदल गई. लिव मॉर्गन के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. रेसलमेनिया 41 में मिस्टीरियो ने फैटल 4वे मैच जीतकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की थी. तब से उनका रन बढ़िया चल रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

WWE Raw में हुआ बड़ा ऐलान

Raw में बैकस्टेज एडम पीयर्स ने एजे स्टाइल्स से बात की. उन्होंने कहा कि स्टाइल्स का Night of Champions में डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच नहीं होने वाला है. पीयर्स ने कहा कि मिस्टीरियो इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसका मतलब है कि स्टाइल्स के टाइटल शॉट को कुछ समय के लिए रोकना होगा. एडम पीयर्स ने साफ कर दिया कि Night of Champions में एजे और मिस्टीरियो के बीच मैच नहीं होगा. इस खबर के बाद जरूर फैंस भी निराश हुए होंगे.

---खबर नीचे जारी है---

WWE Night of Champions 2025 के लिए दो मैचों का ऐलान

Night of Champions 2025 में तगड़े मुकाबले होने वाले हैं. जॉन सीना, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स जैसे बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नजरें हैं. WWE ने मैच कार्ड में दो और मुकाबले जोड़ दिए हैं. राकेल रॉड्रिगेज इस बात से नाराज हैं कि रिया रिप्ली ने उन्हें क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट से बाहर किया. राकेल ने उन्हें दोषी ठहराया. Raw में राकेल रिप्ली को टेबल पर पटका. इसके बाद कंपनी ने दोनों के बीच सऊदी अरब के लिए मैच बुक कर दिया. रिया और राकेल के बीच स्ट्रीट फाइट मैच होगा.

Night of Champions 2025 में सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस के बीच भी मैच होगा. दोनों के मैच को ऑफिशियल कर दिया गया है. क्रॉस पिछले कुछ समय से बैकस्टेज सैमी के ऊपर निशाना साध रहे थे. सैमी ने परेशान होकर एडम पीयर्स से क्रॉस के खिलाफ मैच की मांग की. पीयर्स ने भी मुकाबले के लिए हामी भर दी. आप सभी जानते हैं कि सऊदी की जनता सैमी को बहुत पसंद करती है. वहां उन्हें बहुत प्यार मिलता है. इस बार भी ऐसा होने की पूरी उम्मीद है.

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स, 23 June, 2025: Roman Reigns के भाई का टूटा सपना, Goldberg का बना मजाक, Cody Rhodes की जीत

First published on: Jun 24, 2025 10:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola