CM Punk की WWE वापसी को लेकर आया ब्लॉकबस्टर अपडेट, नए अवतार में हो सकती है रिंग में एंट्री

WWE रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार सीएम पंक नज़र आए थे. इसके बाद से वो टीवी से गायब चल रहे हैं. अब उनकी वापसी और ब्रांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

सीएम पंक लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

CM Punk: WWE रेसलमेनिया 42 इस बार सीएम पंक के लिए सही नहीं रहा. वहां पर रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में पंक को हार का सामना करना पड़ा. पंक ने पिछले साल नवंबर में टाइटल अपने नाम किया था. खैर रेसमलेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार पंक टीवी पर नज़र आए थे. इसके बाद से वो गायब चल रहे हैं. सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर अब उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

WWE दिग्गज सीएम पंक को लेकर बड़ी खबर

Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने कहा कि WWE अब सीएम पंक को SmackDown में लाने की तैयारी कर रहा है. मैल्टजर ने कहा, “प्लान के मुताबिक वो स्मैकडाउन में वापसी करने वाले हैं. ये चीज बैलेंस बनाने के लिए की जाएगी. Raw में पहले से ही रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, जेकब फाटू और ब्रॉन ब्रेकर जैसे स्टार्स काम कर रहे हैं. इस वजह से पंक का ब्लू ब्रांड में जाना सही रहेगा. वहां पर भी फिर टॉप रेसलर्स नज़र आएंगे. यहां से रोड्स और पंक के बीच राइवलरी भी शुरू की जा सकती है. दोनों का मैच कंपनी ने पहले ही टीज कर दिया है. फिलहाल पंक 6 जुलाई को WWE रिंग में वापसी कर सकते हैं”.

Advertisment

कोडी रोड्स के साथ हुआ था सैगमेंट

रेसलमेनिया 42 के बाद Raw में सीएम पंक ने अपनी हार को लेकर बात की थी. वहां पर कोडी रोड्स ने भी कदम रखा था. दोनों के बीच बातचीत हुई. पंक ने वहां पर कोडी के खिलाफ जाने के संकेत दिए थे. कोडी ने भी इसक बाद कहा कि वो किसी भी समय तैयार रहेंगे. दोनों के बीच अंत में थोड़ा बहस भी हुई थी. फ्यूचर में कोडी और पंक के बीच मैच होना पक्का लग रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ