WWE फैंस के लिए बुरी खबर, WrestleMania 42 से बाहर हुआ 'खूंखार' सुपरस्टार! जानें कब तक होगी वापसी

Bron Breakker to Miss WrestleMania: WWE रेसलमेनिया 42 के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह है. इस इवेंट में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स नजर आते हैं. इवेंट से ठीक पहले किसी भी रेसलर का चोटिल होना निराशाजनक होता है. कुछ ऐसा ही WWE के एक खूंखार रेसलर के साथ हो रहा है. WrestleMania 42 से उनका पत्ता कट चुका है.

Bron Breakker WWE

WWE स्टार WrestleMania से बाहर!

Bron Breakker to Miss WrestleMania: WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania 42 अब कुछ हफ्तों दूर है. Royal Rumble के समापन के बाद रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत हो गई थी. पिछले एक साल में ब्रॉन ब्रेकर ने अपना बड़ा नाम कमाया है और वो मेन इवेंटर के रूप में सामने आए हैं. हालांकि, अब उनका WrestleMania 42 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है. वो WWE टीवी से दूर हो गए हैं और उनकी वापसी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania से बाहर हुए ब्रॉन ब्रेकर!

रॉयल रंबल में ब्रॉन ब्रेकर हिस्सा नहीं ले पाए, क्योंकि किसी मिस्ट्री सुपरस्टार ने उनपर हमला कर दिया. बाद में खबर सामने आई कि ब्रेकर को हर्निया है और इसी कारण वो WWE टीवी से दूर होने वाले हैं. अब खबर सामने आ रही है कि ब्रेनर ने सर्जरी करा ली है और वो WrestleMania का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इस सर्जरी के बाद उन्हें रिकवर करने और लड़ने के लिए फिट होने में कम से कम 12 हफ्ते (3 महीने) या ज्यादा से ज्यादा 6 महीने लगेंगे. WrestleMania करीब है और इसके पहले ब्रेकर का फिट होना बेहद मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर ने पिछले साल किससे लड़ा था मैच?

ब्रॉन ब्रेकर ने WrestleMania 42 में बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन एंट्री की थी. नाईट 2 में उन्होंने पेंटा, फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ टाइटल को दांव पर लगाया था. यह मुकाबला काफी धमाकेदार साबित हुआ और चारों ने बढ़िया मूव्स का उपयोग किया. 10 मिनट 30 सेकेंड तक चले इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने जीत दर्ज की और आईसी चैंपियन बन गए. उम्मीद थी कि इस बार ब्रॉन किसी बड़े स्टार से लड़ेंगे लेकिन हर्निया ने उनकी समस्या बढ़ा दी है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर पर किसने किया हमला?

सभी के मन में यही सवाल है कि ब्रॉन ब्रेकर पर किस सुपरस्टार ने हमला किया. मास्क पहनकर आए इस मिस्ट्री स्टार पर सभी की नजर है. कई लोगों को लगा था कि लोगन पॉल ने ऐसा किया है लेकिन Raw के आखिरी एपिसोड से साफ हो गया है कि वो इसके पीछे नहीं हैं. ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को कुछ महीनों पहले धोखा दिया था. सैथ भी ब्रेकर के हमले के पीछे हो सकते हैं. आने वाले हफ्तों में इस बारे में पता चल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ