8 साल बाद WWE में 6 फुट 10 इंच के खूंखार रेसलर की होगी वापसी, कंपनी ने धमाकेदार ऐलान से फैंस को किया खुश

WWE में एक और फेमस स्टार की वापसी होने वाली है. 2018 में उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था. रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं.

WWE

फैंस के लिए खुशखबरी (Photo: WWE.com)

Big Star’s Return: WWE ने पिछले कुछ महीनों में कई रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है. न्यू डे और शेमस जैसे दिग्गजों ने तो खुद ही कंपनी छोड़ दी. हालांकि, स्टार्स का WWE में आने का सिलसिला जारी है. पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में बैरन कॉर्बिन ने वापसी की. अब एक और स्टार की 8 साल बाद ट्रिपल एच के एरा में वापसी होने वाली है. WWE ने इसका ऐलान कर दिया है. समरस्लैम 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा.

विज्ञापन

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर

6 फुट 10 इंच के फेमस रेसलर बिग कैश को आप सभी जानते होंगे. उन्होंने WWE में तगड़ा काम किया. 2018 में उन्हें कंपनी ने रिलीज कर दिया था. इसके बाद उन्होंने इम्पैक्ट रेसलिंग में किया. 2022 में उन्होंने AEW में एंट्री की. हाल ही में उनका कॉन्ट्रैक्ट टोनी खान की कंपनी के साथ खत्म हो गया. इसके बाद से लगातार उनकी WWE में वापसी की अफवाहें सामने आने लग गई थीं. अब ये अफवाहें सच साबित हो गई हैं. 13 जुलाई को Raw के एपिसोड में एक रहस्यमयी स्टार का वीडियो दिखाया गया. उसमें 3 अगस्त की तारीख भी दी गई. लंबी कद-काठी को देखते हुए ये पता चल गया है कि वो बिग कैश हैं. वो समरस्लैम के बाद Raw के एपिसोड में दस्तक देंगे.

विज्ञापन

बिग कैश को मिल सकता है पुश

बिग कैश ने WWE में ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही काम किया है. उनके साथ एंजो अमोरे थे. अमोरे की वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं. खैर कैश की इस बार तगड़े अंदाज में वापसी होते हुए दिखाई दे रही है. उन्हें तगड़ा पुश ट्रिपल एच दे सकते हैं. उनके कैरेक्टर में भी बदलाव हो सकता है. वैसे कैश में अच्छा बिजनेस लाने की पूरी क्षमता है. वो किसी को भी निराश नहीं करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ