WWE रिंग में Becky Lynch ने पार की बेशर्मी की सारी हदें! जानबूझकर रेफरी पर जानलेवा हमला करवाकर मचाई सनसनी

WWE Saturday Night’s Main Event में बैकी लिंच ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने रेफरी को भी घायल करा दिया. साथ ही साथ मैच भी DQ करा दिया. उनकी हरकतों की सजा भी उन्हें मिल गई. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या किया.

WWE

बैकी लिंच का बवाल

Saturday Night’s Main Event Big Match: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच ने वहां पर खूब उत्पात मचाया. उन्होंने इस बार रेफरी जेसिका कार पर भी हमला करा दिया. उन्होंने अपने विरोधी को भी खूब पीटकर बेशर्मी की सारी हदें पार कीं. फैंस भी लिंच की चालाकी देखकर हैरानी में पड़ गए थे. एक तरह से कहा जाए तो बढ़िया मैच का बहुत ही खराब अंत इस बार हुआ है. आइए आपको पूरा मामले के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

बैकी लिंच ने मचाया बवाल

Saturday Night’s Main Event में बैकी लिंच का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ. ये नॉन-टाइटल मैच था. मैच में शर्त थी कि अगर रुका हार जाएंगे तो वो NXT में वापस चली जाएंगी. बैकी ने शुरुआत में ही रुका पर हमला कर दिया था. काफी अफरातफरी देखने को मिलीं. रुका ने जोरदार वापसी की और तगड़े मूव्स लगाए. रोमांच चरम पर था. रुका ने टॉप रोप से सोल स्नेचर मूव लगाया. बैकी ने वहां पर गेम खेल दिया. उन्होंने रेफरी जेसिका कारण को पकड़कर अपनी जगह खड़ा कर दिया. जेसिका उस मूव से घायल हो गई. बाद में ये मुकाबला आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि रेफरी ने मैच DQ कर दिया. इस तरह रुका को जीत मिल गई. मैच के बाद बैकी ने अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने रुका को तीन मैन-हैंडल स्लैम लगाकर धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

WWE Clash in Italy 2026 में होगा बड़ा मैच

Clash in Italy 2026 का आयोजन 31 मई को होने वाला है. वहां पर बैकी लिंच अब अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सोल रुका के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दरअसल Saturday Night’s Main Event के बैकस्टेज में बैकी की मुलाकात निक एल्डिस से हुई. एल्डिस ने कहा कि बैकी ने आज बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया और उन्हें सजा मिलेगा. एल्डिस ने बैकी का मैच रुका के साथ बुक कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ